सीएम ममता का मोदी पर जोरदार हमला

- बंगाल पर बुरी नजर डालने वाले की आंख निकाल देगी जनता : ममता
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीरभूम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला करते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई बंगाल पर बुरी नजर डालेगा, तो जनता उसकी आंख निकाल देगी। बनर्जी ने मोदी के बार-बार सभी 294 सीटों पर चुनाव लडऩे के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उनका इरादा प्रधानमंत्री बने रहने का है या बंगाल के मुख्यमंत्री बनने का।
उन्हें बाहरी बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य पर ध्यान देने से पहले दिल्ली का प्रबंधन करना चाहिए। बंगाल की जनता बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करेगी। उधर गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की ममता पर राज्य में मतदाता सूचियों के एसआईआर को लेकर लगाए गए आरोपों को लेकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेता के आरोपों को तो वह समझ सकते हैं, लेकिन अब वह न्यायपालिका पर आरोप लगा रही हैं। वही ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रही हैं। एसआईआर एक बहुत बड़ा घोटाला है। यह एसआईआर नहीं बल्कि भाजपा को सत्ता में लाने का प्रयास है। 90 लाख नाम मिटा दिए गए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची में जिनके नाम नहीं हैं, टीएमसी उनका साथ देगी और एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतुआ समुदाय के कुछ लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप भी लगाया था। एएनआई से बातचीत में अमित शाह ने यह भी कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।
बंगाल में 5 मई को भाजपा के सीएम शपथ लेंगे : शाह
यहां अपने रोड शो के दौरान अमित शाह ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का विश्वास जताया और कहा कि परिणाम घोषित होने के बाद 5 मई को भाजपा के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। अमित शाह ने कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं है। चुनाव आयोग के खिलाफ ममता बनर्जी के आरोपों को मैं समझता हूं, लेकिन अब वह न्यायपालिका को दोषी ठहरा रही हैं, क्योंकि पूरा एसआईआर न्यायपालिका के अधीन ही किया जा रहा है। उनसे तृणमूल कांग्रेस के उन आरोपों के बारे में पूछा गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हिंदू मतदाताओं के नाम भी हटा दिए गए थे।



