विदेशियों को खूब लुभाते हैं भारतीय पर्यटन स्थल

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
भारत विविधताओं का देश है, जहां हर कुछ किलोमीटर पर भाषा बदलती है, संस्कृति बदलती है और खानपान के साथ-साथ पहनावे तक में फर्क दिखता है। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना भारत अपने आप में एक संपूर्ण पर्यटन पैकेज है। इसलिए भारत की ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में काफी प्रसिद्व है। पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती देता है और भारत की वैश्विक पहचान को भी बढ़ाता है। कश्मीर की वादियों से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट तक, भारत हर तरह के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यही कारण है कि हर साल लाखों विदेशी पर्यटक भारत घूमने आते हैं।

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली विदेशी पर्यटकों के आगमन में सबसे आगे है। लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद और हुमायूं का मकबरा यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। दिल्ली में हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं।

गोवा

गोवा विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल है। समुद्र तट, नाइट लाइफ, सी-फूड और वाटर स्पोर्ट्स गोवा को खास बनाते हैं। गोवा में 1.75 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। यहां के बीच और पार्टी कल्चर विदेशियों को खासा आकर्षित करते हैं।

राजस्थान

राजस्थान शाही विरासत, किलों और महलों के लिए जाना जाता है। जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर और माउंट आबू जैसे शहर विदेशी पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय हैं। 2023 में राजस्थान में 13 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या विदेशी यात्रियों की रही। रेगिस्तान, झीलें और ऐतिहासिक किले इसकी पहचान हैं।

ताजमहल

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित यह स्मारक हर साल 70-80 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिनमें बड़ी संख्या विदेशी यात्रियों की होती है। ताजमहल के साथ-साथ आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा और सिकंदरा भी प्रमुख आकर्षण हैं।

कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग, पहलगाम, डल झील और नागिन झील जैसी जगहें विदेशी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती हैं। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर खास बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button