Rahul Gandhi का ‘गुजरात लॉबी’ पर हमला | RSS पर भी दागे सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘गुजरात लॉबी’ को लेकर तीखा बयान देते हुए केंद्र की राजनीति पर बड़ा हमला बोला... और उन्होंने RSS की...  

4पीएम न्यूज नेटवर्कः पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता.. और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति की मौजूदा दिशा.. विचारधाराओं की लड़ाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था.. जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी.. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पर तीखे आरोप लगाए.. और उन्होंने यह भी कहा कि देश इस समय दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच एक निर्णायक संघर्ष से गुजर रहा है..

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज भारत में केवल राजनीतिक दलों के बीच नहीं.. बल्कि दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है.. और उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, एकता.. और भाईचारे पर आधारित है.. यह वही विचारधारा है जिसने देश को आजादी दिलाई.. और एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा तैयार किया.. इसके विपरीत, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी.. और आरएसएस की विचारधारा नफरत, विभाजन और हिंसा पर आधारित है.. उनके अनुसार यह विचारधारा समाज को धर्म.. और जाति के आधार पर बांटने का काम करती है.. राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी बीजेपी.. और आरएसएस के नेता जाते हैं.. वहां समाज में तनाव पैदा होता है.. और लोगों के बीच अविश्वास फैलाया जाता है..

राहुल गांधी ने अपनी बहुचर्चित यात्रा भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया.. और उन्होंने बताया कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी.. जिसका उद्देश्य देश में बढ़ती नफरत के माहौल के खिलाफ प्रेम.. और एकता का संदेश देना था.. और उन्होंने कहा कि हमने इस यात्रा के दौरान एक ही बात कही.. नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है.. राहुल गांधी के अनुसार, यही संदेश भारत की असली पहचान है.. और यही विचारधारा देश को मजबूत बनाती है.. और उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा को देशभर में जनता का व्यापक समर्थन मिला.. जिससे यह साफ होता है कि लोग नफरत की राजनीति से थक चुके हैं..

अपने भाषण में राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.. और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों पर एक साथ निशाना साधा.. और उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही नेता गरीबों की बजाय अमीरों के हित में काम कर रहे हैं.. राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में गरीबों के लिए काम करने का दावा करती हैं.. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है.. और उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं.. और युवा निराश हैं.. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरे देश में बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां लागू कर रहे हैं..

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के देशभक्ति के दावों पर भी सवाल उठाया.. और उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को देशभक्त बताते हैं.. वही देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं.. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही है.. जिससे आम जनता के हितों को नुकसान हो रहा है.. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं.. वहां लोगों के बीच डर और नफरत का माहौल बनाते हैं.. राहुल गांधी के अनुसार, यह राजनीति देश को कमजोर करती है.. और लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करती है..

राहुल गांधी ने हुगली क्षेत्र के औद्योगिक इतिहास का भी जिक्र किया.. उन्होंने कहा कि एक समय यह इलाका देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र हुआ करता था.. जहां जूट मिलें और कई बड़े उद्योग चलते थे.. उन्होंने दावा किया कि इन उद्योगों को कांग्रेस सरकार के दौरान स्थापित किया गया था.. और उस समय क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ था.. लेकिन वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि.. आज हुगली में रोजगार के अवसर खत्म हो चुके हैं.. उन्होंने आरोप लगाया कि न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा रही है.. उनके अनुसार दोनों ही सरकारों का ध्यान केवल सत्ता हासिल करने पर है.. न कि जनता की समस्याओं को हल करने पर..

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन चुकी है.. उन्होंने कहा कि युवा पढ़-लिखकर भी नौकरी नहीं पा रहे हैं.. जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है.. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें रोजगार सृजन के बजाय केवल बड़े-बड़े वादे करती हैं.. उन्होंने यह भी कहा कि जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलता.. तो समाज में असंतोष बढ़ता है.. और यह स्थिति देश के लिए खतरनाक हो सकती है.. राहुल गांधी ने सरकार से मांग की कि वह रोजगार सृजन को अपनी प्राथमिकता बनाए..

 

Related Articles

Back to top button