राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में सुबह छाया अंधेरा
आसमान में काले बादल छाए फिर जमकर हुई बारिश

कई मोहल्लों में पानी भरने से लोग हुए परेशान
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। हाल ये हो गया कि हर तरफ अंधेरा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश होने लगी। इस दौरान ऑफिस जाने के निकले लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। कई जगह पानी भरने लोग परेशान रहे।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए प्रदेश में बूंदाबांदी, आंधी और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। वहीं बारिश के बाद कई मोहल्लों व कालोनियों में पानी भर गया जिससे लोगों क ो आने जाने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। प्रदेश में संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। मौसम विभाग की दी गई चेतावनी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

विपक्ष के निशाने पर आया केचुआ
विधानसभा चुनाव में रुझानों व नतीजों पर आए बयान, सपा, नेकां समेत सभी दलों ने भाजपा पर साधा निशान
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रुझानों में ही भारतीय जनता पार्टी ने सुबह दस बजे तक बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हैं, जिसके बाद बीजेपी यहां एक बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं जिस पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रि या आना शुरू हो गई है। सपा, नेंका से लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से लेकर ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवा उठाए हैं।
अवधेश प्रसाद ने बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच दावा किया कि बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी पूरी शक्ति लगा दी और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की। सपा सांसद ने कहा, बंगाल के चुनाव में तो भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लोकतंत्र को खत्म करने का और बाबा साहब अंबेडकर के दिए हुए अधिकारों को खत्म करने का पूरी तरह से प्रयास किया है और जिस तरह से केंद्र से कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी बहुत बड़ी मात्रा में और उन्होंने वोटो में गड़बड़ी करने का प्रयास कराया ।
बंगाल नतीजों के रुझान देखकर बेहद चौंके उमर
वहीं सीएम उमर अब्दुल्ला बंगाल नतीजों के रुझान देखकर बेहद चौंक गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केवल दो शब्दों में अपनी हैरानी बयां करते हुए लिखा- ब्लडी हेल इसके साथ उन्होंने ऐसे इमोजी का इस्तेमाल किया है। इससे पहले जब एग्जिट पोल में भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा किया गया था, तब भी उमर अब्दुल्ला ये मानने को तैयार नहीं थे, दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा था कि एग्जिट पोल के रुझान कब सही साबित हुए हैं, पांच साल पहले भी एग्जिट पोल बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन नतीजा क्या निकला था? ममता बनर्जी की सरकार आई थी। इसी के साथ उमर अब्दुल्ला ने दावा किया था कि इस बार के एग्जिट पोल भी गलत साबित होंगे, हालांकि, अब ममता बनर्जी पर उनका विश्वास टूटता दिख रहा है और बीजेपी की बढ़त वाले रुझान देखकर उमर अब्दुल्ला हैरान हैं।
कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा
कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार के एक ताजा पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। कन्हैया कुमार ने मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा, अगर बीजेपी बंगाल जैसे राज्य में भी नहीं जीतेगी, तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा। कन्हैया का यह कटाक्ष सीधे तौर पर उस धारणा पर प्रहार है, जिसमें विपक्ष अक्सर चुनाव आयोग पर सत्ता पक्ष के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाता रहा है। उनके इस बयान को इस तरह देखा जा रहा है कि यदि इतने भारी विरोध और जमीनी हकीकत के बावजूद नतीजे बीजेपी के पक्ष में जाते हैं, तो यह संस्थागत निष्पक्षता पर बड़ा सवाल होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपॉल शर्मा ने उमर अब्दुल्ला को ट्वीट पर घेरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत पॉल शर्मा ने उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री रह चुके नेता को अपनी बात रखते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सत पॉल शर्मा ने विशेष रूप से कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ब्लडी हेल जैसे शब्दों पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया और कहा कि यह हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी हार के बावजूद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और सभी नेताओं को संयम बरतना चाहिए।
बारामती सीट पर एनसीपी की सुनेत्रा पवार की सुनामी
नागालैंड- त्रिपुरा और गुजरात में खिला कमल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पांच राज्यों की सात सीटों पर उपचुनाव में कड़ी टक्कर जारी है। कर्नाटक की दो सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी बढ़त में हैं। वहीं नागालैंड और त्रिपुरा व गुजरात की उमरेठ में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। कर्नाटक की बागलकोट सीट पर कांग्रेस के उमेश हुल्लप्पा मेती आगे चल रहे हैं, जबकि दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस के समार्थ शमनूर मल्लिकार्जुन बढ़त बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र की बारामती सीट पर एनसीपी की सुनेत्रा अजित पवार 87529 वोटों से आगे हैं।
वहीं राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय शिवाजीराव कर्दिले बढ़त में हैं। इस बीच दो सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। नागालैंड की कोरिडांग सीट पर भाजपा के दाओचियर इमचेन ने 3123 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा के जहर चक्रवर्ती 18290 वोटों से विजयी हुए हैं। इसके साथ ही गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को 3०743 वोटों से जीत मिली है। महाराष्ट्र की दोनों ही सीटों पर मतदान प्रतिशत मध्यम स्तर का रहा, जिससे परिणामों को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बनी हुई है। पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर 58.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह सीट 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। बारामती में कुल 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन किसी बड़े राजनीतिक दल ने उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा है।
चुनाव प्रचार के दौरान सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि देने के रूप में समर्थन की अपील की थी। क्षेत्र में पवार परिवार की मजबूत पकड़ को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर 56.20 प्रतिशत मतदान हुआ। यह सीट भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के पिछले साल अक्टूबर में निधन के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुख्य मुकाबले में एनसीपी (शरद पवार गुट) के गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाड़ी के संतोष चालके शामिल हैं। गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है। तत्कालीन भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद 23 अप्रैल को उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था। विधानसभा सीट के 306 मतदान केंद्रों पर हुए उपचुनाव में 59.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें छह उम्मीदवार मैदान में थे।
ये भ्रष्टाचार की समाधि है: तेजस्वी
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर एक शिलाखंड गिरने पर की एनडीए सरकार की आलोचना
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पुल पर एक शिलाखंड गिरने की घटना के बाद एनडीए सरकार की आलोचना की। एक बयान में, राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने इस घटना के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पुल को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।
उन्होंने आगे कहा कि सौभाग्यवश पुल गिरने से किसी की जान नहीं गई। एक्स कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा कि और अब, भ्रष्ट एनडीए सरकार की कृपा से, भागलपुर का विक्रमशिला पुल गंगा नदी में समाधि ले चुका है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रत्यक्ष प्रमाण और क्या चाहिए? पिछले महीने हमने सरकार को चेतावनी दी थी कि यह पुल गिर सकता है, लेकिन हमेशा की तरह सरकार ने अपने भ्रष्ट तंत्र का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया। जब पुल गिरा, उस समय उस पर कई वाहन थे, लेकिन ईश्वर की कृपा से वे गिरते हुए मलबे पर नहीं थे, इसलिए कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पिछले दो वर्षों में बिहार में 100 से अधिक पुल और पुलिया गिर चुके हैं – यही कारण है कि भ्रष्टाचार के मामले में बिहार शीर्ष पर है।
झपकी बनी काल, जालौन में भीषण सडक़ हादसा
छह की जान गई, चार गंभीर रूप से घायल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जालौन। जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में घायलों को बचाते समय कार ने रौंदा, 8 लोगों की मौत
अंबेडकरनगर में मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार लोग घायल हो गए। उन्हें बचाने गए लोगों को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी और गड्ढे में जाकर पलट गई थी। पिता मायाराम का हादसे के बाद से बुरा हाल है। वहीं अभी दो अन्य शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। जिनमें लालचंद्र पुत्र फेंकू निवासी पट्टी मुइथन जलालपुर, उत्तम पुत्र जगतपाल निवासी सेमरा कटका, कैफी पुत्र हसन मोहसिन निवासी लोरपुर ताजन, राजू पुत्र छेदीलाल निवासी सिकंदरपुर सम्मनपुर सहित सम्मनपुर क्षेत्र के जैनापुर निवासी आदित्य व दिव्यांशु दोनों सगे भाइयों की भी घटना में मौत हो गई। यह दोनों भाई एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।



