आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज

  • आठ गेंद शेष रहते लखनऊ को छह विकेट सेहराया, रोहित-रिकेल्टन चमके

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शानदार साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई के लिए रोहित और रिकेल्टन ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीता। ये आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले मुंबई ने इसी सीजन केकेआर के खिलाफ 221 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
मुंबई को लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है, लेकिन वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स नौ मैचों में दो जीत और सात हार के साथ चार अंक लेकर 10वें नंबर पर हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और इस मैच में वह लय में नजर आए। मुंबई के लिए रोहित ने 84 रन बनाए और रिकेल्टन 83 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, नमन धीर 23 रन बनाकर नाबाद रहे और विल जैक्स 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले, मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जडऩे के अलावा दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोडक़र सुपर जाएंट्स को ठोस मंच प्रदान किया। वहीं, मिचेल मार्श ने 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली।

चेन्नई के खिलाफ मैच के लिए फिट हुए लुंगी एनगिडी

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल ने चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, सभी खिलाड़ी फिट हैं। लुंगी भी फिट हैं। उन्होंने दो मैच इसलिए नहीं खेले क्योंकि (सिर में चोट पर) छह दिन के आराम का नियम लागू होता है। एनगिडी की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। मिचेल स्टार्क भी टीम में शामिल हो गए हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मुनाफ ने कहा कि स्टार्क की मौजूदगी से निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा। मुनाफ ने कहा, पावरप्ले में विकेट लेने वाला गेंदबाज होने से पूरा परिदृश्य बदल जाता है। पिछले मैच में डेविड मिलर के प्लेइंग-11 से बाहर रहने पर मुनाफ ने कहा, मैदान पर उतरने वाली टीम में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। इसलिए पथुम और मिलर में से सिर्फ एक ही खेल सकता था। हमने पथुम को चुना क्योंकि टीम को सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी।

Related Articles

Back to top button