दूर-दूर तक महसूस होंगे विस चुनाव परिणाम के झटके : उमर

  • सीएम बोले- 29 के चुनाव तक इसका असर दिखेगा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जम्मू । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इन चुनाव परिणाम के झटके दूर-दूर तक महसूस होंगे। 29 के चुनाव तक इसका असर दिखेगा। उमर ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का जिक्र करते हुए कहा, भारत में चुनाव हमेशा ही मायने रखते हैं। इनमें रुझान और परिणाम की तर्क संगत व्याख्या रहती है। ऐसे में वे अपने कार्यालय में विशेष माध्यम से चुनाव परिणाम पर नजर रख रहे हैं।
बंगाल चुनाव परिणाम के बाद सीएम सबसे ज्यादा ट्रोल हुए हैं। उमर ने मतगणना के बीच एक्स पर एक पोस्ट साझा की और इस पोस्ट से न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के सियासी गलियारों में जबरदस्त बहस छिड़ गई। उमर की पोस्ट के शब्दों को बंगाल के चुनाव परिणामों से जोडक़र देखा जा रहा है। उमर और ममता बनर्जी के बीच मजबूत रिश्ते हैं।

Related Articles

Back to top button