बंगाल में EC पर ममता का बड़ा हमला | चुनाव आयोग को बताया ‘खलनायक’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा बयान दिया है... उन्होंने आयोग को...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा भूकंप आया है.. 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा है.. भारतीय जनता पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है.. TMC मात्र 80 सीटों पर सिमट गई है.. यह TMC की 15 साल पुरानी सत्ता का अंत है.. सबसे बड़ा झटका खुद ममता बनर्जी को लगा.. जो अपने पारंपरिक गढ़ भवानीपुर सीट से BJP के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं..
वहीं इस हार के बाद ममता बनर्जी बौखलाई हुई नजर आ रही हैं.. और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है.. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए.. और कहा कि यह चुनाव निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने चुनाव आयोग को खलनायक बताया.. और दावा किया कि BJP ने उसके साथ मिलकर खेल खेला.. ममता ने कहा कि मैं न तो लोकभवन जाऊंगी और न ही इस्तीफा दूंगी.. और उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जनता का समर्थन हासिल किया था.. लेकिन साजिश के तहत सीटें छीनी गईं.. यह बयान पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है..
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कई गंभीर आरोप लगाए.. ANI के अनुसार उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि.. चुनाव आयोग इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने.. और EVM को लूटने वाला खलनायक बन गया.. उन्होंने पूछा कि क्या आप बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है.. जो 40 से नीचे होता है? यह कैसे हो सकता है.. ममता का कहना था कि चुनाव से दो दिन पहले उनके लोगों को गिरफ्तार किया गया.. हर जगह छापेमारी हुई.. और सभी IPS व IAS अधिकारियों को बदल दिया गया.. और उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला..
ममता ने कहा कि SIR में 90 लाख नाम हटा दिए गए.. जब वे कोर्ट गए तो 32 लाख नाम शामिल किए गए.. उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मतदान केंद्र में उन्हें जाने नहीं दिया गया.. केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया.. धक्का मारकर उन्हें बाहर निकाला गया और उनके एजेंट को मारा गया..
ममता ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव.. और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं ने उन्हें फोन किया.. इंडिया गठबंधन के सभी साथियों ने समर्थन का भरोसा दिया.. उल्लेखनीय है कि ममता ने इस चुनाव में इंडिया गठबंधन से अलग रहकर अकेले लड़ाई लड़ी थी.. 2026 के बंगाल चुनाव में BJP ने इतिहास रच दिया.. पार्टी ने 207 सीटें जीतीं.. जबकि TMC 80 पर सिमट गई.. कांग्रेस को 2 और अन्य छोटी पार्टियों को कुछ सीटें मिलीं.. यह 1937 के बाद पहली बार है.. जब कोई दक्षिणपंथी पार्टी बंगाल में सरकार बनाने जा रही है..



