टीवीके जैसी पार्टी का जीतना अच्छी बात: कनिमोई

- तमिलनाडु में हार के बाद डीएमके की नेता करुणानिधि ने दी प्रतिक्रिया
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। डीएमके की वरिष्ठ नेता कनिमोई करुणानिधि ने कहा कि हमने एक साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था और एक साथ हारे हैं। हर पार्टी को अपना अच्छा बुरा सोचने का अधिकार होता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में टीवीके जैसी पार्टी का जीतना अच्छी बात है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं, उसे थलापति विजय की लहर कहेंगे या फिर एंटी डीएमके वोट को इसका कारण कहेंगे? इस पर कनिमोई ने कहा, अभी ये कहना बड़ी जल्दबाजी होगा कि तमिलनाडु में आए, परिणामों के पीछे क्या वजह रही, हम इसी समीक्षा करेंगे।
हालांकि, चुनाव के नतीजों से साफ जाहिर हो रहा है कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती थी और वोटर्स कुछ अलग विकल्प तलाश रहे थे। कनिमाई ने कहा, डीएमके ने इससे पहले कई राजनीतिक जीत और हार देखी हैं. अब हम इस हार की समीक्षा करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर तमिलनाडु की जनता बदलाव और नया विकल्प क्यों तलाश रही थी? हर पार्टी हार और जीत के बाद समीक्षा करती है, हालांकि, अभी इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।



