मोटापे के जंक फूड नहीं ये हैं असली कारण

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मोटापे को लेकर हमारे समाज में एक आम धारणा है कि जरूर कुछ एक्स्ट्रा खा रहे हैं, इसलिए वजन बढ़ रहा है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग वजन घटाने के चक्कर में खाना-पीना तक छोड़ देते हैं, फिर भी शिकायत करते हैं कि मैं तो कुछ खाता ही नहीं, फिर भी वजन कम नहीं हो रहा। रिसर्च के अनुसार100 किलो के शरीर में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि यह ज्यादा जरूरी है कि आप क्या नहीं खा रहे हैं। हमारे शरीर में डेढ़ से दो लाख कैलोरी पहले से ही फैट के रूप में जमा होती है, इसलिए शरीर को ऊर्जा की कमी का डर नहीं होता। शरीर के तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं पहला पानी, दूसरा प्रोटीन और तीसरा नमक। शरीर के लिए असली समस्या इन तीन चीजों की कमी होना और उनके गलत स्रोतों का चुनाव करना है। अक्सर लोग इसके लिए उन चीजों का सेवन करते हैं जिससे वे जानें अनजाने में अधिक कैलोरी का सेवन भी करने लगते हैं। इसी को कैलोरी लीकेज कहा जाता है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और मोटापा कम होने के बजाय बढऩे लगता है।
प्रिसिजन न्यूट्रिशन का सही तरीका
अक्सर हमने देखा हैं कि वजन घटाने के लिए लोग खाना छोड़ देते हैं लेकिन वजन घटाने का मतलब खाना छोडऩा नहीं, बल्कि प्रिसिजन न्यूट्रिशन अपनाना होता है। इसका अर्थ है कि शरीर को वही चीजें दें जिसकी शरीर क ो जरूरत है, बिना फालतू की कैलोरी के। इसलिए आपको रोजाना यह सुनिश्चित करना है कि शरीर को क्लीन सोर्स कैसे मिले। जैसे पानी के लिए शुद्ध जल चाहिए होता है उसी तरह नमक के लिए नींबू पानी और प्रोटीन के लिए उबले हुए अंडे, ग्रिल्ड चिकन या सादी दालें आवश्यक होता है। इसलिए जब शरीर को सटीक पोषण मिलता है, तो वह जमा फैट को जलाना शुरू कर देता है। इससे मोटामा कम होता है और शरीर फिट रहता है।
कैलोरी लीकेज
हम अक्सर शरीर की बुनियादी जरूरतों को गलत तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। जैसे कुछ लोग पानी की कमी पूरी करने के लिए बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं, तो पानी के साथ दूध और चीनी के रूप में भारी मात्रा में कैलोरी शरीर में चली जाती है, इसी को कैलोरी लीकेज कहते हैं। इसी तरह नमक के लिए नमकीन या प्रोसेस्ड फूड का सेवन करना शरीर में कई अनचाहे कैलोरी को भी भरता है। इसलिए जब हम पोषक तत्वों को अस्वस्थ स्रोतों से लेते हैं, तो पोषण कम और मोटापा ज्यादा मिलता है।
शरीर को पोषण दें कैलोरी नहीं
मोटापे से लडऩे के लिए माइंडसेट बदलना जरूरी है। अगर कोई मोटा है तो उसे शरीर के एनर्जी के लिए पैनिक नहीं होना है क्योंकि उसके पास फैट का भंडार है, लेकिन उसे रोजाना पानी, नमक और प्रोटीन के क्लिन सोर्स का सेवन करना चाहिए। खाना छोडऩे के बजाय यह सोचें कि आपके शरीर में जाने वाला हर निवाला कितना साफ और पौष्टिक है। अपनी डाइट को प्रिसाइज (सटीक) बनाएं और कैलोरी लोडिंग से बचें।
प्रोटीन के नाम पर कैलोरी का लोड
प्रोटीन हमारे शरीर की मरम्मत के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसके स्रोत क्लीन होने चाहिए। अगर आप प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए दाल मखनी या पनीर बटर मसाला जैसी भारी चीजें खाते हैं, तो इनसे प्रोटीन तो मिलता है लेकिन साथ में अत्यधिक तेल और मक्खन की कैलोरी भी लोड हो जाती है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है क्योकि यह कैलोरी लोडिंग वजन घटाने की प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा बनती है। इसलिए हमारे शरीर को केवल प्रोटीन चाहिए, मसालों और तेल का अतिरिक्त भार नहीं। इसलिए हमें चाहिए कि खाने में उन चीजों को शामिल करें जो सिर्फ हमें प्रोटीन दें।



