चुने हुए लोगों को रोकना अपराधः मणिकम टैगोर

तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर संशय पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम सबको पता है कि राज्य में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर संशय पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम सबको पता है कि राज्य में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है.

लोगों ने एक नए नेता के लिए वोट किया है, TVK से 108 विधायक चुने गए हैं और कांग्रेस के समर्थन से यह संख्या 113 हो जाएगी. लेकिन राज्यपाल बीजेपी के पूर्व नेता हैं, हमें पता है कि बीजेपी, दिल्ली यह नहीं चाहती कि विजय मुख्यमंत्री बनें, इसलिए राज्यपाल इसे टाल रहे हैं, तमिलनाडु में बीजेपी का सिर्फ एक विधायक है और उसके साथ भी वह राजनीति करना चाहती है.

यह बहुत गलत है. हमें लगता है कि जिस सरकार को लोगों ने चुना है उसे रोकना अपराध है. उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए और फिर फ्लोर टेस्ट होना चाहिए.”

Related Articles

Back to top button