Vijay बने Tamil Nadu के 9वें मुख्यमंत्री, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में पिछले काफी दिनों से सरकार बनाने को लेकर मची गहमागहमी के बाद आज टीवीके चीफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।  

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तमिलनाडु में पिछले काफी दिनों से सरकार बनाने को लेकर मची गहमागहमी के बाद आज टीवीके चीफ विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है।

विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।

Related Articles

Back to top button