सीबीएसई ओएसएम विवाद और गहराया
विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया, कांग्रेस नेता राहुल का सवाल- कंपनी का बैकग्राउंड क्यों नही किया गया चेक

आप व शिवसेना यूबीटी ने भी सरकार को घेरा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सीबीएसई परीक्षा परिणाम और ओएसएम कॉन्ट्रैक्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहतरात जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासी टकराव भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा हमला बोलते हुए सरकार से कई सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 18.5 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और सरकार जवाब देने से बच रही है।
वहीं आप, सपा व शिवसेना यूबीटी समेत सभी विपक्षी दलो ने भी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर जितने चाहे हमले कर लें, लेकिन इससे आपके अपराध कम नहीं होंगे। न ही इससे 18.5 लाख बच्चों के लिए जवाब मांगना बंद होगा। उन्होंने पूछा कि आखिर सीबीएसई का ओएसएम कॉन्ट्रैक्ट सीओईएमपीटी कंपनी को क्यों दिया गया, जबकि यह कंपनी अपने पुराने नाम जीएलओबीएआरईएनए के तहत पहले भी विवादों में रह चुकी है। राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कंपनी की बैकग्राउंड जांच हुई थी और अगर हुई थी तो फिर कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया गया।

अनियमितताएं शिक्षामंत्री के मिला भगत से
राहुल गांधी ने सीबीएसई ओएसएम मूल्यांकन में अनियमितताओं पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर मिलीभगत का आरोप लगाया है, और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को छात्रों की परवाह होती तो प्रधान को बर्खास्त कर देना चाहिए था। गांधी ने विवादित कंपनी को ठेका दिए जाने पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार से उसके संबंधों की जांच की मांग की है, जबकि प्रधान ने खरीद प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप बताया। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वास्तव में छात्रों की परवाह होती तो उन्हें प्रधान को बर्खास्त कर देना चाहिए था।
मेरे ऊपर हमले से आपके अपराध माफ नहीं होंगे
राहुल गांधी ने लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर जितना चाहें हमला कर सकते हैं, लेकिन इससे आपके अपराध माफ नहीं होंगे। और न ही यह मुझे 18.5 लाख बच्चों के लिए जवाब मांगने से रोकेगा। उन्होंने आगे पूछा कि सीबीएसई ओएसएम का ठेका कोईएमपीटी को क्यों दिया गया – जो कंपनी अपने पुराने नाम ग्लोबरेना के तहत पहले से ही विवादों में घिरी हुई है? यह किसके आदेश पर किया गया? पृष्ठभूमि की जांच क्यों नहीं की गई? कोईएमपीटी के प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध है?
पीएम को परवाह होती तो मंत्री को कर देते बर्खास्त
प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि जिम्मेदारी की बात करें तो, अगर प्रधानमंत्री को परवाह होती, तो लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए आपको बहुत पहले ही बर्खास्त कर देना चाहिए था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जांच करने के बाद भी चिंताओं को नजरअंदाज किया या फिर उचित जांच-पड़ताल की ही नहीं। उन्होंने कहा कि या तो आपने पृष्ठभूमि जांच की और फिर भी आगे बढ़ गए – या फिर आपने जांच की ही नहीं। दोनों ही मामलों में आप दोषी हैं।
पीएम मोदी कर रहे तैयारियों की निगरानी
रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को हुई बैठक में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर ध्यान दिया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार करने और प्रश्नपत्र छापने से लेकर परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी मुद्दे शामिल थे।
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली इजाजत
शीर्ष कोर्ट बोला- एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल हो सकती हैं
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। इंडियन फ्र ीस्टाइल रेसलर विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिए 3० और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है और कुश्ती संघ की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब 1 जून को आगे की सुनवाई होगी. हालांकि, कोर्ट ने विनेश फोगाट की मांग पर कई सवाल भी खड़े किए हैं।
कोर्ट ने कहा कि विनेश फोगाट कोई साधारण एथलीट नहीं हैं, उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन देश पहले है। दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी, लेकिन रेस्लिंग फेडरेश ऑफ इंडिया ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। शुक्रवार (29 मई, 26) को डब्ल्यूएफआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आप साधारण एथलीट नहीं हैं, लेकिन हमारे सामने कुछ सवाल हैं। विनेश फोगाट की वकील ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हुए कहा, मैं सिर्फ ट्रायल में हिस्सा लेने की मांग कर रही हूं. साल भर पहले मां बनी एक महिला सिर्फ कोर्ट से यही मांग रही है कि उसे ट्रायल में हिस्सा लेने दिया जाए।
पुणे में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। । इनमें से पांच मौतें पिंपरी-चिंचवाड़ के फुगेवाड़ी इलाके में और तीन पुणे शहर के हडपसर इलाके में हुई हैं। इस घटना के बाद पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुणे के एक पुलिस अधिकारीन ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने योगेश वानखेड़े नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया है, जिसे पहले पुणे राज्य आबकारी विभाग ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि इसी व्यक्ति ने दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी। आगे की जांच जारी है।
कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शुक्रवार (29 मई) को अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी -सीजेपी के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट को फौरन बहाल करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। दीपके की याचिका पर जस्टिस पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने सुनवाई की।
कोर्ट ने सीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई कुछ चीजों को आपत्तिजनक पाया और संस्थापक दीपके की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है और सरकार और एक्स प्लेटफॉर्म की दलील सुनने के बाद ही कोई आदेश जारी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में केंद्र सरकार की ओर से पार्टी के एक्स हैंडल को बैन करने के आदेश को चुनौती दी गई है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्स हैंडल पर तत्काल बैन हटाने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं जारी किया है।
सीबीएसई में हुआ मूल्यांकन घोटाला: मनीष सिसोदिया
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। वरिष्ठ आप नेता और पूर्व दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आलोचना की है। उन्होंने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली पर चल रहे विवाद को लेकर यह टिप्पणी की। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं। सिसोदिया ने एक्स पर एक पोस्ट में इसे सीबीएसई मूल्यांकन घोटाला बताया।
उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों का भविष्य क्यों प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में कथित समस्याओं के कारण छात्रों की कड़ी मेहनत बर्बाद हो गई है।
अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंताओं का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। यह टिप्पणी सीबीएसई की नई डिजिटल मूल्यांकन पद्धति पर आई है। यह पद्धति कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुरू की गई थी। छात्रों ने इसमें विसंगतियों और मूल्यांकन त्रुटियों का दावा किया है। इस विवाद ने अभिभावकों और छात्रों दोनों को चिंतित कर दिया है।
नीट पेपर में एयरफोर्स की मदद का प्रस्ताव, प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज
नीट परीक्षा में वायुसेना की मदद लेने के मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर कहा कि भारतीय वायु सेना अब एग्जाम के पेपर्स पहुंचाएगी। ठीक है। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए कहा कि आंसर शीट को परीक्षा केंद्रों से उठाने और उसे ओएसएम सर्वर पर अपलोड करने के लिए नेवी सबमरीन का इस्तेमाल कीजिए। जय हो सरकार। एक अन्य पोस्ट में लिखा कि क्रोनोलॉजी समझिए, आर्मी प्रिंटिंग सेंटर से नीट एग्जाम पेपर उठाएगी। सेना की बुलेट प्रूफ गाडिय़ां उन्हें नजदीकी एयरबेस तक लेकर जाएंगी। भारतीय वायुसेना इन प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर तक पहुंचाएगी।
अजमेर: स्कॉर्पियो में जलकर चार की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने की घटना बड़ा नरसंहार निकली है।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज कुछ ही घंटों में इस खौफनाक फैमिली मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक पूर्व सरपंच के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी, बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है।



