कोचिंग संस्थानों का ये आपस का मामला

  • खान सर मामले में जन सुराज के संस्थापक बोले- इस मामले में जानकारी नहीं है तो कुछ नहीं कहना चाहता

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, नीट परीक्षा पेपर लीक मामला और खान सर कोचिंग सेंटर फायरिंग केस पर प्रतिक्रिया दी है। खान सर के खिलाफ एफआईआर और उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि कि यह कोचिंग संस्थान चलाने वाले लोगों के बीच आपस का मामला और झगड़ा है। मैं उसका विशेषज्ञ नहीं हूं। मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है तो कुछ नहीं कहना चाहता। वहीं नीट परीक्षा के पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या एक व्यवस्थागत समस्या है, न कि कोई अलग-थलग घटना।
जब तक कोचिंग संस्थान शिक्षा क्षेत्र पर हावी रहेंगे, पेपर लीक होते रहेंगे। दो साल पहले भी देश के स्तर पर नीट का पेपर लीक हुआ था। और आगे भी होगा। प्रशांत ने कहा कि शायद ही कोई ऐसी परीक्षा बची हो जिसका पेपर लीक न होता हो। क्योंकि पिछले 10 से 15 सालों में कोचिंग संस्थानों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि वे छात्रों को आकर्षित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसीलिए पेपर लीक हो रहे हैं। जब तक सरकार इस व्यवस्था में कोचिंग संस्थानों के प्रभाव को कम नहीं करेगी तब तक ये होता रहेगा चाहें सरकार का कोई भी दावा हो।

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सरकार को घेरा

ऐसे में एक तरीके से बांकीपुर में होने वाला उपचुनाव 25 में बीजेपी द्वारा किए गए वादों पर उनके लिए जनमत संग्रह होगा। जनता का मत होगा कि जो वादे जनता से किए गए हैं,चाहे वे 2 लाख रुपये देने का वादा हो। बिहार से पलायन बंद करने का वादा हो, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार को सुधारने की बात हो। इन बातों पर एक तरीके से जनता को अपना मत देने का जनमत संग्रह का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि जनसुराज यह समझता है कि हम लोगों को पूरी ताकत से बांकीपुर का चुनाव लडऩा होगा. ताकि बीजेपी ने जो हम लोगों के साथ किया, एनडीए ने जो जनसुराज के साथ किया या फिर बिहार में बदलाव की इच्छा का रखने वाले लोगों के साथ जो धोखा दिया है जिसका जवाब बांकीपुर में उनका हराकर दिया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button