गुजरात में AAP का बड़ा सियासी दांव, प्रकाश वसावा ने थामा आप का हाथ
नर्मदा की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत बढ़ाने का दावा किया है... कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश वसावा अपने समर्थकों...

4पीएम न्यूज नेटवरेकः नर्मदा जिले में राजनीति की दिशा बदलने वाला एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है.. आम आदमी पार्टी की कार्यशैली, जन-कल्याणकारी नीतियों.. और पारदर्शी शासन से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश वसावा ने अपने समर्थकों.. और कई अन्य नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.. वहीं यह शामिल होना सिर्फ कुछ नेताओं का नहीं.. बल्कि कांग्रेस से आम आदमी पार्टी की ओर एक बड़ी लहर का संकेत है.. नर्मदा जिले के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से कांग्रेस की पुरानी राजनीति से ऊब चुके थे.. वे अब बदलाव चाहते थे, जो आम आदमी पार्टी दे रही है..
आपको बता दें कि इस मौके पर नर्मदा जिले के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष निरंजनभाई वसावा, विधायक चैतर वसावा और निरंजन वसावा के नेतृत्व में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.. कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे अब आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर जन-सेवा करेंगे.. और उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की नीतियां गरीब, किसान, आदिवासी और युवाओं के हित में हैं.. इस खबर में हम पूरी घटना को विस्तार से समझेंगे..
प्रकाशभाई वसावा नर्मदा जिले में कांग्रेस पार्टी के एक बड़े चेहरे रहे हैं.. वे पूर्व उपाध्यक्ष के पद पर रहे और न्याय समिति के अध्यक्ष भी थे.. लंबे समय तक उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया.. गांव-गांव घूमकर लोगों की समस्याएं सुनीं.. लेकिन कई बार महसूस किया कि पुरानी पार्टियों में असली बदलाव नहीं आ पा रहा है.. भ्रष्टाचार, सत्ता की लड़ाई और जनता से दूर होती नेतागिरी उन्हें परेशान करती थी..
जब उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का काम देखा तो प्रभावित हुए.. केजरीवाल जी की सरकार ने बिजली फ्री की, शिक्षा.. और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया और सरकारी कामों में पारदर्शिता लाई.. प्रकाशभाई ने सोचा कि नर्मदा जिले के आदिवासी इलाकों में भी यही मॉडल काम कर सकता है.. इसलिए उन्होंने फैसला किया कि अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर असली जन-सेवा करेंगे.. उनके साथ उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.. प्रकाशभाई ने कहा कि मैंने कांग्रेस में कई साल दिए, लेकिन अब लगता है कि.. आम आदमी पार्टी में पारदर्शिता है.. यहां नेता जनता के लिए काम करते हैं, न कि खुद के लिए..
इन सभी नेताओं ने औपचारिक रूप से अपनी सदस्यता आम आदमी पार्टी को सौंपी.. कार्यक्रम में झंडा थामते समय माहौल उत्साह से भरा हुआ था.. कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि आप की जीत, जनता की जीत.. नर्मदा जिला मुख्य रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्र है.. यहां के लोग नर्मदा नदी के किनारे रहते हैं.. कृषि, छोटे व्यवसाय और मजदूरी उनके मुख्य साधन हैं.. लंबे समय से कांग्रेस और भाजपा की सरकारें आईं, लेकिन कई समस्याएं जस की तस बनी रहीं.. सड़कें खराब, अस्पतालों में दवाइयां नहीं, स्कूलों में शिक्षक कम, युवाओं को रोजगार नहीं..
आम आदमी पार्टी की कार्यशैली इन समस्याओं का समाधान करती दिख रही है.. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लिनिक बनाए.. जहां मुफ्त इलाज होता है.. पंजाब में किसानों को मदद दी गई.. गुजरात में भी पार्टी ऐसे ही वादे कर रही है.. नर्मदा के लोग इन वादों से आकर्षित हो रहे हैं.. निरंजनभाई वसावा, जो जिला अध्यक्ष हैं.. ने कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है.. हम हर रुपये का हिसाब देंगे.. जनता का पैसा जनता के काम में लगेगा.. उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में तेजी से संगठन बना रही है..
नर्मदा जिले के आदिवासी इलाकों में पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की कमी है.. कांग्रेस के पूर्व नेता कह रहे हैं कि पुरानी पार्टियां सिर्फ वोट लेने आती हैं.. काम नहीं करतीं.. आम आदमी पार्टी काम करने के लिए आई है.. कार्यक्रम नर्मदा जिले के एक हॉल में हुआ.. सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे.. मंच पर आम आदमी पार्टी के झंडे लगे थे.. फूलों की मालाएं और स्वागत गेट बनाया गया था.. जब प्रकाशभाई और अन्य नेता मंच पर आए तो तालियां बजती रहीं..



