नर्मदा में AAP की बढ़ी ताकत, चैतर वसावा की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा AAP का हाथ
नर्मदा जिले के उतावड़ी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में आम आदमी पार्टी का जनसमर्थन देखने को मिला... कार्यक्रम में चैतर वसावा...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः नर्मदा जिले के उतावड़ी गांव में आम आदमी पार्टी ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया.. इस कार्यक्रम में जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.. लोग पार्टी के प्रति अपने समर्थन.. और उत्साह के साथ वहां पहुंचे.. कार्यक्रम की अध्यक्षता और मुख्य उपस्थिति में AAP के देदियापाड़ा विधायक चैतर वसावा रहे.. उनके साथ नर्मदा जिला पंचायत प्रमुख अंजनाबेन वसावा, नर्मदा जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन वसावा भी मौजूद थे.. इस समारोह में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.. यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान का नहीं.. बल्कि गुजरात की राजनीति में बदलाव की नई लहर का प्रतीक भी बन गया..
आपको बता दें कि उतावड़ी गांव का यह सम्मान समारोह AAP के मिशन 2027 की तैयारियों का हिस्सा था.. नर्मदा जिले में हाल ही में जिला पंचायत चुनावों में AAP की शानदार जीत के बाद पार्टी का जोश और बढ़ गया है.. लोग कह रहे हैं कि अब भाजपा के लंबे शासन के खिलाफ असली विकल्प उभर रहा है.. कार्यक्रम में पहुंची भीड़ देखकर लग रहा था कि.. आदिवासी इलाकों में AAP की जड़ें मजबूत हो रही हैं.. महिलाएं, युवा, किसान और आम कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए..
अंजनाबेन वसावा ने अपने संबोधन में जिला पंचायत में AAP सरकार चलाने के अनुभव साझा किए.. और उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी की टीम गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही है.. और उन्हें हल करने की कोशिश कर रही है.. निरंजन वसावा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं.. ताकि 2027 में पूरे गुजरात में AAP की सरकार बने..
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नेता मंच पर आए.. और AAP का दामन थामा.. इनमें पूर्व अन्य दलों के पदाधिकारी भी शामिल थे.. हर एक ने भाजपा सरकार की नीतियों से अपनी नाराजगी जताई.. और AAP को सच्चा विकल्प बताया.. जनसैलाब इतना था कि आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे.. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं.. हर वर्ग की भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि नर्मदा में AAP की लोकप्रियता बढ़ रही है..
आपको बता दें कि चैतर वसावा देदियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक हैं.. उन्होंने इस मौके पर जोरदार भाषण दिया.. और उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की राजनीति करके वोट बैंक साधती है.. जबकि हमारी राजनीति बदलाव की राजनीति है.. भाजपा की पिछले 30 वर्षों की व्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी यह लड़ाई है..
और उन्होंने आगे कहा कि आज गुजरात के किसान अपनी जमीन बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.. वे कड़ी मेहनत से फसल उगाते हैं.. लेकिन बाजार में उचित मूल्य नहीं मिलता.. किसान खुद कष्ट सहकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं.. लेकिन सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.. हाल ही में NEET पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का सपना चूर-चूर हो गया.. चैतर वसावा ने बताया कि अब तक 24 पेपर लीक हो चुके हैं.. जो भाजपा शासन की नाकामी को दर्शाता है..
उनके भाषण में आदिवासी समुदाय की समस्याओं पर खास जोर था.. नर्मदा जिले में बाढ़, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की कमी जैसे मुद्दे उठाए गए.. और उन्होंने वादा किया कि AAP इन समस्याओं को प्राथमिकता देगी.. नर्मदा जिला पंचायत प्रमुख अंजनाबेन वसावा ने महिलाओं.. और ग्रामीण विकास पर बात की.. और उन्होंने कहा कि AAP सरकार में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है.. आशा वर्कर, आंगनवाड़ी बहनों और अन्य महिला कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं.. उन्होंने उतावड़ी जैसे गांवों में विकास कार्यों की जानकारी दी..
निरंजन वसावा जिला अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री हैं.. उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों पर प्रकाश डाला.. और उन्होंने कहा कि ‘मिशन 2027’ के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन मंत्री नियुक्त किए जा रहे हैं.. उनका काम पार्टी का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाना.. और भाजपा की गुलामी से जनता को मुक्त कराना है.. कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की 30 साल की सरकार पर तीखा हमला बोला.. कहा गया कि इस दौरान विकास के नाम पर सिर्फ कुछ बड़े प्रोजेक्ट दिखाए गए.. लेकिन आम आदमी की जिंदगी नहीं बदली.. किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा रहा.. युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं.. शिक्षा में पेपर लीक की संस्कृति ने विश्वास तोड़ा है..



