राम मंदिर पैसे को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र की राजनीति में नया सियासी तूफान खड़ा हो गया है… शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने दावा किया कि राम मंदिर के पैसों से शिंदे...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर के तहत उद्धव ठाकरे गुट से 6 लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने से जो सियासी तूफान उठा था.. उसमें अब राम मंदिर का विवाद भी घुस गया है.. शिवसेना (यूबीटी) के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे.. और उनके गुट पर अब तक का सबसे बड़ा.. और सनसनीखेज आरोप लगाया है.. राउत का सीधा दावा है कि इन सांसदों को खरीदने के लिए राम मंदिर के चढ़ावे के लूटे गए पैसों का इस्तेमाल किया गया..
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि आप मंदिर की दानपेटी चुराते हो.. लाखों-करोड़ों रुपये चुराते हो और वह पैसा राजनीति में आता है.. राम मंदिर के 2000 करोड़ रुपये आप लोगों ने चोरी किए हैं.. उसी पैसे से हमारे सांसद तोड़े गए.. राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे गुट में शामिल हुए 6 सांसदों को 50-50 करोड़ रुपये दिए गए.. जो राम मंदिर की दानपेटी का पैसा है..
वहीं यह आरोप इसलिए ज्यादा गंभीर है.. क्योंकि राम मंदिर पूरे हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है.. लाखों भक्तों ने वहां चढ़ावा चढ़ाया.. अगर इन आरोपों में सच्चाई है तो यह बहुत बड़ा घोटाला होगा.. संजय राउत ने कहा कि सिर्फ शिवसेना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को तोड़ने में भी इसी पैसे का इस्तेमाल हुआ.. अयोध्या राम मंदिर में चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.. SIT जांच के बाद पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा समेत कई आरोपियों को हिरासत में लिया.. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी ट्रस्ट में काम कर रहे हैं.. जो लोग खुद को हिंदुत्ववादी कहते हैं.. वे मंदिर से करोड़ों रुपये चुराते हैं और यह पैसा राजनीति में जाता है..
आपको बता दें कि राउत ने दावा किया कि राम मंदिर से 2000 करोड़ रुपये चोरी हुए.. और इसी लूटे हुए पैसे को राजनीति में लगाया गया.. उन्होंने शिंदे पर व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर की दानपेटी उनके पास आई होगी.. क्योंकि वे वहां चोरी का माल बहुत दान देते थे.. इसलिए पैसा वापस आ गया.. 2000 करोड़ के आरोप से ठीक पहले संजय राउत ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि.. राम मंदिर निर्माण के दौरान उद्धव ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये नकद.. और 4 किलो वजन की पवित्र चांदी की ईंट दान की थी.. राउत का आरोप है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी ट्रस्ट के पास इस दान की कोई पावती नहीं है.. और वह ईंट गायब है.. और उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की..
वहीं यह मुद्दा बहुत संवेदनशील है क्योंकि राम मंदिर का निर्माण पूरे देश की भावना से जुड़ा है.. उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि वे राम मंदिर के असली समर्थक हैं.. और शिंदे गुट ने राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर का नाम इस्तेमाल किया.. 23 जून 2026 को शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों ने औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे की शिवसेना जॉइन कर ली.. इन बागी सांसदों में ओमराजे निंबालकर, संजय दीना पाटील, संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटील आष्टीकर.. और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं.. इस बड़ी टूट से लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों की संख्या 9 से घटकर मात्र 3 रह गई..
एकनाथ शिंदे ने इसे ऑपरेशन टाइगर की सफलता बताया.. शिंदे गुट की ताकत बढ़ गई है.. लेकिन उद्धव ठाकरे गुट इसे खरीद-फरोख्त और साजिश बता रहा है.. संजय राउत का कहना है कि ये सांसद पैसे के लालच में गए.. और राम मंदिर के चढ़ावे का पैसा इस्तेमाल हुआ.. महाराष्ट्र में शिवसेना का विभाजन 2022 से चल रहा है.. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे सरकार गिराकर BJP के साथ सरकार बनाई.. अब लोकसभा स्तर पर भी यह विभाजन गहरा गया.. 6 सांसदों के जाने से उद्धव गुट कमजोर हुआ है..



