किसानों के हक में AAP का बड़ा ऐलान, 5 जुलाई को गांधीनगर में होगा सत्याग्रह

आप नेता इसुदान गढ़वी ने किसानों की ज़मीन से बिजली लाइनें बिछाने समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार के सामने मांगें रखी...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं.. बिजली की लाइनों बिछाने के नाम पर उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश हो रही है.. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है.. पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि किसानों की जमीन बचाने.. और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हम मुख्यमंत्री के सामने कई अहम मांगें रख रहे हैं.. साथ ही 5 तारीख को गांधीनगर में सत्याग्रह कैंप में एक दिन का उपवास रखकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे.. यह ऐलान पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है..

इसुदान गढ़वी ने स्पष्ट कहा कि बिजली लाइनों के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछे जाएंगे.. किसानों की जमीन बिना सहमति के ली जा रही है.. उचित मुआवजा नहीं मिल रहा.. फसलें बर्बाद हो रही हैं.. AAP किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है.. और इसे जारी रखेगी.. गुजरात के कई जिलों में बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के काम चल रहे हैं.. पाइपलाइन और टावर बिछाने के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.. किसानों का आरोप है कि बिना पूछे उनके खेतों में काम शुरू कर दिया जाता है.. न सूचना दी जाती है, न मुआवजा ठीक से मिलता है.. इससे उनकी खेती-किसानी प्रभावित हो रही है..

जिसको लेकर एक किसान ने बताया कि हमारी जमीन पर टावर खड़ा कर दिया.. फसल कट गई.. अब कहते हैं विकास हो रहा है.. लेकिन हमारा क्या होगा.. ऐसे कई किसान परेशान हैं.. उन्होंने विरोध किया तो पुलिस और प्रशासन का दबाव बढ़ा.. इसुदान गढ़वी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि AAP गुजरात के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है.. बिजली लाइनों के मुद्दे समेत कर्ज माफी, MSP की गारंटी.. और जमीन सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर पार्टी मुख्यमंत्री के सामने मांगें रख चुकी है..

उन्होंने कहा कि किसानों के हक में AAP का बड़ा ऐलान.. हम चुप नहीं बैठेंगे.. 5 तारीख को गांधीनगर में सत्याग्रह होगा.. एक दिन का उपवास रखकर हम किसानों की मांगों के लिए आवाज उठाएंगे.. गढ़वी का यह बयान किसानों के बीच उम्मीद जगाने वाला साबित हो रहा है.. 5 तारीख को गांधीनगर में सत्याग्रह कैंप लगाया जाएगा.. AAP के नेता, कार्यकर्ता और किसान वहां इकट्ठा होंगे.. एक दिन का उपवास रखा जाएगा.. इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी.. मांगें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी.. पार्टी ने पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं को बुलावा भेजा है..

बता दें कि यह सत्याग्रह शांतिपूर्ण होगा.. गांधीजी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए AAP न्याय की लड़ाई लड़ रही है.. गढ़वी ने कहा कि हम दबाव नहीं बनाएंगे.. बल्कि सच्चाई के साथ किसानों के साथ खड़े होंगे.. किसान कई मांगें कर रहे हैं.. सबसे पहली मांग है कि बिना सहमति के जमीन न ली जाए.. अगर जरूरत हो तो बाजार दर से ज्यादा मुआवजा दिया जाए.. फसल नुकसान का पूरा भुगतान हो.. वैकल्पिक जमीन या रोजगार का इंतजाम हो.. इसके अलावा MSP पर कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, सस्ते बीज-खाद और सिंचाई सुविधाएं भी मांगी जा रही हैं.. किसान कहते हैं कि सरकार विकास की बात करती है.. लेकिन किसान की उपेक्षा कर रही है..

आम आदमी पार्टी गुजरात में किसान हितैषी छवि बना रही है.. इसुदान गढ़वी लगातार मैदान में रहकर किसानों से मुलाकात कर रहे हैं.. उन्होंने पहले भी कई आंदोलनों में किसानों का साथ दिया है.. पार्टी का कहना है कि.. बिजली लाइनों का मुद्दा सिर्फ एक समस्या नहीं.. बल्कि बड़े सिस्टम की खामी है.. सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए.. AAP इस लड़ाई को अदालत से लेकर सड़क तक लड़ने को तैयार है.. यह ऐलान गुजरात की राजनीति को गरमा रहा है.. BJP सरकार पर विपक्ष हमलावर है.. कांग्रेस और अन्य दल भी किसानों के मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं.. AAP का यह सत्याग्रह पार्टी की ताकत दिखाने वाला होगा..

इसुदान गढ़वी ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं.. बल्कि किसानों के अन्याय के खिलाफ है.. अगर सरकार सुनती है तो अच्छा, नहीं तो आंदोलन बढ़ेगा.. गुजरात के किसान मेहनती हैं.. वे कपास, मूंगफली, गेहूं आदि फसलें उगाते हैं.. लेकिन महंगे इनपुट, बाजार की अनिश्चितता.. और अब जमीन छिनने का डर उन्हें परेशान कर रहा है.. वहीं किसान कह रहे हैं कि बाप-दादा की जमीन है.. अब सरकार ले रही है.. कहां जाएंगे हम.. बच्चे क्या खाएंगे.. महिलाएं और युवा भी आंदोलन में सक्रिय हैं.. वे परिवार की रोटी बचाने के लिए सड़क पर हैं..

 

Related Articles

Back to top button