एमडीएमके डीएमके से अब गठबंधन नहीं करेगी : वाइको

  • बोले- एमडीएमके नेता स्टालिन ने गठबंधन के साथ अन्याय किया

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
चेन्नई। वाइको के नेतृत्व वाली मारुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एमडीएमके) ने स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके से गठबंधन तोडऩे का फ़ैसला किया है, जिससे नौ साल पुराना गठबंधन खत्म हो गया है। यह फ़ैसला पार्टी की हाई-लेवल कमिटी की बैठक में लिया गया। बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि भविष्य में चुनावी गठबंधन के बारे में फ़ैसला चुनाव के समय लिया जाएगा। पार्टी प्रमुख वाइको ने एक दिन पहले ही अपनी नाराजग़ी का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि गठबंधन के ढांचे के भीतर पार्टी के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया है।
पिछले महीने, वाइको ने कई बार संकेत दिए थे कि उनकी पार्टी गठबंधन से बाहर हो जाएगी। हालांकि, गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लडऩे और जीतने वाले उम्मीदवारों ने इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया है और ज़ोर देकर कहा है कि वे डीएमके के साथ बने रहेंगे। सिरकाज़ी के विधायक सेंथिल सेल्वम ने पार्टी की बैठक का बहिष्कार किया और एमडीएमके से इस्तीफ़ा देने की घोषणा करते हुए कहा कि वे डीएमके में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, एमडीएमके विधायक और पार्टी के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीएम राजेंद्रन ने भी यह सीट छोडऩे से इनकार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button