तमाम कोशिशों के बाद भी पेपर लीक नहीं रोक पा रही सरकार: अखिलेश
‘शिक्षा-परीक्षा- क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था‘ पर सपा प्रमुख ने साझा किए विचार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर करारा वार किया है। प्रयागराज में विजन इंडिया कार्यक्रम में शामिल हुए। विजन इंडिया कार्यक्रम में ‘शिक्षा-परीक्षा- क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था‘ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा बुनियाद है। जब किसी देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली ध्वस्त हो जाती है तो युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाता है। शिक्षकों पर काम का अधिक बोझ, लगातार पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द होने, बेरोजगारी बढऩे से मानसिक तनाव बढ़ता है। जब परीक्षाएं नहीं हुई तो मानसिक तनाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने आत्महत्या तक कर ली। जिससे परिवार के सामने संकट पैदा हुआ है। देखा जा रहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी सरकारें पेपर लीक नहीं रोक पा रही है।
श्री यादव ने कहा कि जब योग्यता की अनदेखी की जाती है तो देश की बड़ी आबादी की ताकत एक बड़ी आपदा बन जाती है। दस साल पहले जब हम कहते थे कि डेमोग्रेफिक डेविडेंट में हम बहुत आगे है। हमारे छात्रों में बहुत ऊर्जा है। लेकिन वही ताकत आपदा में बदलती जा रही है। बढ़ती आबादी के नौजवानों को अगर सही शिक्षा और रोजगार नहीं दे पाए तो वह आपदा में बदल जाएगी। छात्र उम्मीद खोते जा रहे हैं। आज बड़ा सवाल है कि देश कैसे आगे बढ़ेगा। सरकार ने केजी से लेकर पीजी तक पूरी शिक्षा व्यवस्था को बीमार कर दिया है। सरकार हजारों सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है।

शिक्षकों को तरह-तरह के कामों में लगा दिया गया है
श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों को तरह-तरह के कामों में लगा दिया जाता है। तो कभी चारा इक_ा करने में ड्यूटी लगा दी जाती है। उनका मनोबल गिराने के लिए कभी पाठ्यक्रम बदलते है, कभी यूनिफार्म तो कभी परीक्षाओं में जातिवादी प्रश्न पूछे जाते है। जब परीक्षाओं को लेकर बड़ी-बड़ी कमेटियां बनायी जाती है तो जातिवादी प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं? गांव का प्राइमरी स्कूल मर्जर के नाम पर बंद कर दिया जाता है, जरा उस छह साल की छोटी बच्ची के बारे में सोचिए जिसे पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। रास्ते में डर। स्कूल में शौचालय नहीं। ऑगनबाड़ी में मायूसी। देश के बच्चों के लिए भाजपा सरकार के पास पैसे नहीं है, लेकिन अपने विज्ञापन के लिए खजाना खुला है। हर विभाग से बजट कटौती कर विज्ञापनों पर खर्च किया जाता है।
कॉलेजों में सिर्फ गेस्ट फैकेल्टी पढ़ा रही है
सपा प्रमुख ने कहा कॉलेजों में प्रोफेसर नहीं है। सिर्फ गेस्ट फैकेल्टी पढ़ा रही है। पद खाली पड़े हैं क्योंकि सरकार ने नाट फाउण्ड सुटेबल का बोर्ड टांग दिया है। शिक्षक है, कम्पटेटिव है, लेकिन पता नहीं क्यों सरकार नाट फाउण्ड सुटेबल बता कर रिजेक्ट कर देती है। शिक्षा के सभी विभागों में एनएफएस का बोर्ड टांग कर नौकरियां छीनने का काम हो रहा है। नियुक्तियों में आरक्षण की धांधली हो रही है। आए दिन पक्षपात देखने को मिल रहा है। छात्रवृत्ति कई महीने अटकी रहती है। शिक्षा महंगी होती जा रही है। गरीब का बच्चा पहले ही साल पढ़ाई छोड़ देता है, अमीर का बच्चा कहीं भी पढ़ सकता है, यह स्थिति निन्दनीय और चिंतनीय है।
प्रदेश में मानसून की दस्तक, राजधानी में सुबह से छाये बादल
कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार से बुधवार के बीच कभी भी मानसून सक्रिय हो सकता है। वहीं राजधानी में मंगलवार की सुबह से बादल लगे हंै। जिसकी वजह से उमस बढ़ गई है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत 26 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी सहित 29 जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 25 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, के अनुसार, 3० से एक जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में है मेघगर्जन/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अंबेडकर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
रविवार से मंगलवार के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बहराइच में सर्वाधिक 104 मिमी और श्रावस्ती में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
शीर्ष कोर्ट ने पूछा- हाईकोर्ट क्यों नहीं गए ?
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने याचिकाकर्ता से पूछा- आप हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?
हाई कोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग कर सकता है। वकील विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई। याचिका में मांग की गई है कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। वकील विशाल तिवारी ने खुद याचिकाकर्ता के तौर पर यह रिट याचिका दायर की थी। इसमें भारत सरकार, बिहार सरकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को प्रतिवादी बनाया गया है इससे पहले, जब जस्टिस बी।
वी. नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने इस मामले का जिक्र किया गया था, तो सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया था और याचिकाकर्ता को मामले को लिस्ट कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से संपर्क करने का निर्देश दिया था।
मथुरा: सडक़ हादसे में चार लोगों की जान गई
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112-113 के बीच मंगलवार तडक़े करीब 3:35 बजे भीषण सडक़ हादसा हुआ। इसमें चार लोगों की मौत एवं 2०-25 लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की वोल्वो बस की यहां एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने भी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 2० से 25 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस बल तैनात कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिरोजाबाद में तेज आंधी से ई-रिक्शा पर गिरा विशाल नीम का पेड़, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में आयी तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई अचानक तेज आंधी के कारण एक विशाल नीम का पेड़ चलती ई-रिक्शा पर गिर गया। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है।
एसआईआर का जिन्न एकबार फिर बाहर आया
चुनाव आयोग व वोट चोरी पर विपक्ष एकजुट
इंडिया गठबंधन ने सीजेआई को भेजा पत्र, 23 राजनीतिक दलों ने किए हस्ताक्षर
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। एकबार फिर एसआईआर का जिन्न बाहर आग गया है। जहां एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर इंडिया गठबंधन लगातार निशाना साध रहा है। अब गठबंधन ने इस फैसले के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।
एसआईआर, वोट की लूट के आरोप और चुनाव में कथित धांधली को लेकर विपक्षी दलों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं कर्नाटक व दिल्ली में इसको लेकर रार जारी है।
विपक्ष के सभी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से एक साथ खड़े : जयराम
कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 8 जून, 26 को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने हिस्सा लिया था. बैठक में मुख्य न्यायाधीश को एक जाइंट लेटर भेजने का फैसला किया गया था। इस लेटर को भेजने का मकसद चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करना था। उन्होंने आगे लिखा, इसी फैसले के तहत, आज (3० जून) को मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेज दिया गया है, जिस पर अब 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय उम्मीदवार के हस्ताक्षर हैं. विपक्ष के सभी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध की भावना के साथ मजबूती से एक साथ खड़े हैं।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो सरकारी फायदे भी नहीं : मुख्यमंत्री शिवकुमार
कर्नाटक में मंगलवार से वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) को सुधारने और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (स्एसआईआर) का अभियान शुरू हो गया है। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जनता को सावधान करते हुए अपील की है कि सभी लोग यह पक्का कर लें कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग अपना वोट देने का अधिकार खो देंगे, वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और फायदों से भी हाथ धो बैठेंगे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि वोट देने का अधिकार, जीने के अधिकार जैसा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम बंगाल में इस अभियान के तहत अयोग्य राशन कार्ड धारकों की पहचान कर उनके नाम हटाने का आदेश जारी किया जा चुका है। दूसरे राज्य भी ऐसे ही कदम उठा रहे हैं। अगर आपने वोट देने का अधिकार खो दिया, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी बंद हो जाएगा। बता दें कि चुनाव आयोग मंगलवार से पूरे कर्नाटक में घर-घर जाकर वोटरों की गिनती और वेरिफिकेशन का काम शुरू कर रहा है, जो 29 जुलाई तक चलेगा। इस पूरी प्रक्रिया में लोगों को सहूलियत देने के लिए डीके शिवकुमार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब नागरिकों को स्थायी निवासी प्रमाणपत्र जारी करेगी, जो उनके पते का पक्का सबूत होगा।



