गुस्सा कंट्रोल करने के लिए गर्मी में करें ये आसान

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मी केमौसम में शरीर के साथ-साथ मन भी गर्मी से परेशान हो जाता है। तेज धूप, पसीना, बेचैनी और नींद की कमी मिलकर मानसिक संतुलन को बिगाड़ देते हैं। यही कारण है कि गर्मियों में चिड़चिड़ापन, तनाव और गुस्सा तेजी से बढ़ता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, ध्यान न लगना और मन का अशांत रहना आम समस्या बन जाती है। ऐसे में अगर समय रहते इसे रोका न जाए, तो यह रिश्तों, काम और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। योग के जरिए इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। योग सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर बनाता है। नियमित योग अभ्यास से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, दिमाग ठंडा रहता है और भावनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकता है। गर्मियों में कुछ विशेष योगासन और प्राणायाम आपके गुस्से को शांत करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।

शीतली प्राणायाम

गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे बेचैनी और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है। शीतली प्राणायम करने से शरीर के तामपमान को कम करने और मानसिक तनाव से राहत पाने में मदद मिलती है। इसमें मुंह से ठंडी हवा अंदर लेकर नाक से बाहर छोड़ी जाती है। यह शरीर के तापमान को कम करता है और दिमाग को तुरंत शांत करता है। रोज़ाना 5-10 मिनट इसका अभ्यास करने से गुस्सा और चिड़चिड़ापन तेजी से कम होता है।

बालासन

बालासन एक रिलैक्सिंग योगासन है, जो दिमाग को गहरी शांति देता है। इसे करने से शरीर का तनाव कम होता है और मन स्थिर होता है। गर्मी में जब बेचैनी बढ़े, तब 5-7 मिनट बालासन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावाबालासन आपके जांघों, कमर और हिप्स में खींचव उत्पन्न करते हैं, जिससे इन क्षेत्रों में तनाव दूर करने और लचीलेपन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस मुद्रा को करने से पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत मिलती है। यह मुद्रा पैरों में तंग मांसपेशियों को धीरे से खींचकर और पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

शवासन

शवासन योग का सबसे सरल लेकिन असरदार आसन है। इसमें शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दिया जाता है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव खत्म होता है। गर्मी में यह दिमाग को ठंडा रखने में बेहद मदद करता है।

अनुलोम-विलोम

अनुलोम-विलोम प्राणायाम मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह दिमाग के दोनों हिस्सों को संतुलित करता है और तनाव को कम करता है। सुबह या शाम 10 मिनट इसका अभ्यास करने से मन शांत और फोकस्ड रहता है, जिससे गुस्सा कंट्रोल में रहता है। यह प्राणायाम आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। गर्मी के कारण गुस्से या तनाव की स्थिति में शरीर का तापमान और तनाव दोनों बहुत ज्यादा बढ़ सकता है, जिसे कंट्रोल करने में यह फायदेमंद है, क्योंकि इससे आपका हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है।

ध्यान से पाएं भावनाओं पर नियंत्रण

ध्यान यानी मेडिटेशन आपके मन को स्थिर और शांत बनाता है। रोज़ाना 10-15 मिनट ध्यान करने से आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और गुस्से पर नियंत्रण पा सकते हैं। यह मानसिक गर्मी को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Related Articles

Back to top button