हिमाचल प्रदेश विस चुनाव में बीजेपी कहीं नहीं : सुक्खू

  • सीएम बोले- बीजेपी झूठे प्रचार करती है

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
शिमला। शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बैठक की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के झूठे प्रचार का जवाब देने और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 27 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि लोकतंत्र में मिशन रिपीट का फैसला जनता करती है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि 27 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी और बीजेपी के विधायकों की संख्या वर्तमान से भी कम हो जाएगी।
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में एक पद अभी खाली है और उसे भरा जाना है। हालांकि इसका अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम अनुकूल रहा तो 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। किन्नौर कांग्रेस मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी के बीच चल रहे मतभेदों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी राय सामने सामने रखी है उन्होंने ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। विचारों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन इसे विवाद का रूप देना गलत है।

Related Articles

Back to top button