भाजपा में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है : उदितराज

  • नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर चुटकी ली। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा में आगे बढऩे वाले किसी भी व्यक्ति को नीचे गिराने का कल्चर है। उदाहरण के लिए, शिवराज सिंह चौहान लगभग 9 लाख वोटों से जीते थे, लेकिन उन्होंने उनका कद कम कर दिया। उन्हें केंद्र में भेज दिया गया।
मोहन यादव से पहले, नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के सबसे जाने-माने नेताओं में से एक थे, हालांकि वे विवादित सांप्रदायिक बयान देने के लिए भी जाने जाते थे। भाजपा में जो भी बड़ा दिखता है, उसे उसकी औकात दिखा दी जाती है। वहां कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। नरोत्तम मिश्रा की स्थिति यही दिखाती है।

Related Articles

Back to top button