स्किन को गर्मियों में हेल्दी व ग्लोइंग रखने के लिए करें ये काम

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों के मौसम में हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण त्वचा को ऑयली, डल और बेजान बना देते हैं। कई लोगों को इस मौसम में पिंपल्स, टैनिंग और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के लिए एक सही और नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाएं। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स को घर पर फॉलो करके आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। एक सही स्किन केयर रूटीन न सिर्फ आपकी त्वचा को साफ रखता है, बल्कि उसे सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाता है। साथ ही यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और फ्रेश बनाए रखता है। अगर इन आसान स्टेप्स को अपनी रोजमर्रा की आदत में शामिल करते हैं, तो आपकी त्वचा हमेशा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहेगी।
मॉइस्चराइजिंग
गर्मी में भी मॉइस्चराइजऱ जरूरी होता है। लाइट और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजऱ स्किन को हाइड्रेट रखता है, वो भी बिना चिपचिपाहट के। गर्मी में ऑयल-फ्री मॉश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए।
सनस्क्रीन
धूप में ज्यादा देर रहने से स्किन पर टैनिंग, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और समय से पहले बुढ़ापा आने का खतरा बढ़ सकता है.इससे बचना है तो सनसक्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन अधिकतर मामलों में इसको खरीदते समय युवा गलती कर देते हैं। लोग सिर्फ एसपीएफ देखकर सनस्क्रीन खरीदते हैं, जबकि कुछ और चीजों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। इसलिए धूप में निकलने से पहले एसपीएफ 50+ सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को वी किरणों और टैनिंग से बचाता है। हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना न भूलें।
टोनिंग
त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए क्लिंजिंग और मॉइश्चराइजिंग के साथ ही टोनिंग भी बेहद जरूरी होती है। लेकिन बहुत सी महिलाएं टोनिंग को स्किप कर देती है। जिससे आपकी त्वचा काफी खराब होने लगती है। टोनिंग त्वचा में कसाव लाता है। यह स्किन को फ्रेश और बैलेंस्ड बनाए रखता है। रोज चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना जरूरी है। त्वचा पर टोनर का उपयोग आपकी त्वचा के अंदरूनी हिस्सों में आने वाली सूजन को रोकने में सहायक होता है। इससे त्वचा में सूजन नहीं लगती है। त्वचा पर नियमित रूप से टोनिंग करने से त्वचा के रोम छिद्र बढ़े और ढीले नहीं होते। इससे त्वचा में कसाव बना रहता है।
क्लींजिंग
हमें अच्छी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कम से कम दिन में 2 बार चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड क्लींजर बेहतर होता है। जो त्वचा की देखभाल (स्किनकेयर) का सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य चेहरे से धूल-मिट्टी, अतिरिक्त तेल, प्रदूषण और मेकअप को हटाना है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को बंद होने से रोकता है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं नहीं होतीं। यह फेशियल का पहला स्टेप है स्किन को डीप क्लिंज करना। इसके लिए आपको चारकोल जैसे इंग्रेडिएंट्स पोर्स को आसानी से साफ करते हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी फेस क्लींजर भी स्किन के लिए अच्छा होता है। ये क्लींजर त्वचा में मौजूद तेल और गंदगी को साफ करके स्किन को रेडियंट बनाते हैं।



