पके केले से बनाएं ये टेस्टी डिशेश

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बॉडी में अगर कभी भी एनर्जी की कमी महसूस हो तो बनाना खाना चाहिए। केले को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। गर्मियों में अक्सर घर में रखे केले जल्दी पक जाते हैं और कई बार इतने ज्यादा नरम हो जाते हैं कि उन्हें खाने का मन नहीं करता। ऐसे में ज्यादातर लोग इन केलों को फेंक देते हैं, लेकिन ज्यादा पके केला आपके लिए बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बनाने का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं? पके हुए केले में प्राकृतिक मिठास भरपूर होती है, जिससे आप बिना ज्यादा चीनी डाले कई टेस्टी रेसिपीज बना सकते हैं। खासकर गर्मियों में ठंडी और रिफ्रेशिंग डिशेज बनाने के लिए ये परफेक्ट होते हैं। साथ ही, यह फूड वेस्टेज को कम करने का एक स्मार्ट तरीका भी है। तो आप भी ज्यादा पके केले से कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपीज बनाएं जो स्वाद में लाजवाब हैं। जिन्हें खाकर बच्चे और बड़े दोनों खुश हो जाएंगे।

बनाना पैनकेक

अनेकों गुणों से युक्त केला का सेवन हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। केले में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। फल डाले हुए सभी पैनकेक में, बनाना पैनकेक बहुत ही प्रचलित हैं और पसंद किये जाते हैं। सामान्य पैनकेक के मिश्रण(घोल) में मिलाया हुआ मसला हुआ केला इसे और भी स्वादिष्ट बनाता हैं। इस रेसिपी में रेडीमेड पैनकेक के मिश्रण का उपयोग नहीं किया है बल्कि पैनकेक का घोल घर पर कैसे बनाते है वो बताया गया हैं। अगर हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहिए तो केले से पैनकेक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैश किए हुए केले में आटा मिलाकर चिकना और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे तवे पर फैलाएं और हल्का सेंक लें। यह रेसिपी बच्चों के लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट है। केले के सेवन से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। हड्डियों को मजबूती देता है। फाइबर की अच्छी मात्रा डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

बनाना आइसक्रीम

केले से आप आइसक्रीम बना सकते हैं, वो भी बिना मशीन के। गर्मियों के लिए ठंडी आइसक्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध, कंडेन्स्ड मिल्क, केला, चीनी और केसर को एक साथ मिक्सर में पीस लें। अब केले के मिश्रण के साथ मलाई (क्रीम), इलायची और केसर मिलाकर इसे फिर से ग्राइंड करें। इसके बाद केले के मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर आइसक्रीम के सांचे में या छोटी कटोरियों में डालें। अब सांचे या कटोरियों को एल्मोनियम फोइल से ढककर जमाने के लिए फ्रीजर में रखें। इसके जमने के बाद फ्रीजर से निकालकर प्लेट्स या कटोरियों में सर्व करें।

बनाना केक

केले की सॉफ्ट और टेस्टी रेसिपी है बनाना केक। ज्यादा पके केले से केक ज्यादा सॉफ्ट बनता है। इसमें अलग से ज्यादा चीनी की जरूरत नहीं पड़ती। साधारण केक की तरह ही बनाना केक भी बनाया जाता है।

बनाना स्मूदी

गर्मियों के लिए बनाना स्मूटी एक हेल्दी ड्रिंक है। इसे तैयार करने के लिए केले में दही और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर सर्व करें। ये ठंडा और पौष्टिक पेय है। बनाना कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए, एक ब्लेंडर लें और उसमें 1 केला, दही, वेनिला एसेंस, कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और उसे ब्लेंड कर गाढ़ा चिकना मिश्रण बना लें। अब इसमें कुछ आइस क्यूब्स डालकर 2 बार ब्लेंड करें। ऐसा करने पेर गाढ़ा क्रीमी मिश्रण बन जाए। अब इसे ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

बनाना शेक

वैसे तो दिन में किसी भी वक्त बनाना मिल्क शेक पिया जा सकता है लेकिन अगर दिन की शुरुआत इस हेल्दी एनर्जी ड्रिंक के साथ की जाए तो दिनभर तरो-ताजा महसूस होता है। केले से तैयार होने वाला शेक ना सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि ये स्वाद में भी काफी लाजवाब होता है। बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए केले के साथ ही दूध और ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये तीनों चीजें मिलकर शरीर को ऊर्जा और पोषण से भर देती है। इस रेसिपी की खासियत ये भी है कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए तो खास तौर पर बनाना मिल्क तैयार किया जा सकता है। बनाना शेक में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिनभर आपके पेट को भरा रखने में मदद करते हैं। इसकी मदद से आप अनहेल्दी खाना खाने से बच सकते हैं। अगर आपको क्रेविंग हो, तो आप बनाना शेक पी सकते हैं। इससे आप आसानी से वजन कम करने के साथ हेल्दी भी रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button