दिल्ली-पुणे फ्लाइट में AC फेल होने से हंगामा, यात्रियों ने जताई नाराजगी; SpiceJet ने जारी किया बयान
दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी फेल होने की घटना पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी. तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी फेल होने की घटना पर एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी. तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया.
दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले AC फेल होने पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा. गर्मी के कारण यात्री पसीने-पसीने हो गए. बच्चों समेत कई लोग बेहाल हो गए. इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध शुरू कर दिया. उन्होंने केबिन में ही नाराजगी जताई और फ्लाइट क्रू से शिकायत की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग पंखे की तरह हाथ हिला-हिलाकर राहत लेने की कोशिश कर रहे हैं. यात्री कहते हैं कि गर्मी बहुत ज्यादा थी और बच्चों को भी परेशानी हो रही थी. फ्लाइट रनवे पर लाई गई, लेकिन AC की समस्या बनी रही.
घटना पर एयरलाइन ने क्या कहा?
स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी फेल होने की घटना पर एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने कहा कि 11 अगस्त 2026 को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 105 को दिल्ली से पुणे जाना था. उड़ान से ठीक पहले विमान में तकनीकी समस्या आ गई. स्पाइसजेट ने तुरंत दूसरा विमान उपलब्ध कराया. इसके बाद फ्लाइट पुणे के लिए उड़ान भरी. स्पाइसजेट ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.



