राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, लोगों की आवाज को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों की आवाज दबाने का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि सरकार लोगों की सुन नहीं रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों की आवाज दबाने का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि सरकार लोगों की सुन नहीं रही है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के छात्र अपनी आवाज उठाना चाहते थे लेकिन सरकार ने कहा कि ऐसा नहीं कर सकते. मैं उत्तराखंड की बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिला. उन्हें न्याय नहीं मिला. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की बात सुनना नहीं चाहती है, हम इनको पागल कर देंगे.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की. उन्होंने नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोते हैं, इसके कई कारण हैं. कई कारण छुपे हुए हैं. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. कहा कि अमित शाह जो कि सो कॉल्ड चाणक्य और सरदार पटेल हैं, भाग गए. संसद में घुस नहीं पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि वो पहली बार भारत का एक्सप्रेशन सुन रहे हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा, अगर मैं ऑर्डर देने वाले से डर गया तो एक्सप्रेशन नहीं दूंगा. देश में तमाम लोग कायर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो इन कायरों की फोर्स के आगे कायर जैसे व्यवहार कर रहे हैं. आप जोकरों के समूह से लड़ रहे हैं तो डरने की बात क्या है? इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी हमला बोला.

उन्होंने कहा, RSS के लोगों से कहता हूं कि इनको भारत की समझ नहीं है. 3000 साल वाले भारत नहीं आज वाले भारत को समझना है. इस दौरान राहुल ने कुछ लोगों को मंच पर RSS को सैल्यूट करने को भी कहा. उन्होंने कहा कि RSS का इस्तेमाल हुआ है. अगर आरएसएस को दबाने की कोशिश होगी तो हम उसकी रक्षा करने के लिए तैयार हैं.

आरएसएस के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमले करने शुरू किए. उन्होंने सवाल किया,पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? मैं सोचता था कि ये मार्केटिंग स्ट्रेटजी है लेकिन मैं उनके साथ 5 मिनट कमरे में बैठा तो समझ गया कि वो बहुत देर बोल नहीं सकते.

Related Articles

Back to top button