दिल्ली में सफाईकर्मी की हत्या से हंगामा, AAP बोली- परिवार की मर्जी के खिलाफ हुआ अंतिम संस्कार

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली पुलिस मृतक सफाई कर्मचारी का जबरन दाह संस्कार करा रही है. इसके साथ ही उन्होंने विधायक कुलदीप कुमार के अपहरण का आरोप लगाया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: AAP नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली पुलिस मृतक सफाई कर्मचारी का जबरन दाह संस्कार करा रही है. इसके साथ ही उन्होंने विधायक कुलदीप कुमार के अपहरण का आरोप लगाया.

राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार (16 अगस्त) को सफाई कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने ड्यूटी के दौरान एमसीडी (MCD) के सफाई कर्मचारी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी ने घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस जबरदस्ती मृत सफाई कर्मचारी का दाह संस्कार करवा रही है .उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी की निर्मम हत्या के बाद दो दिन से हजारों सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे थे. उनका कहना था कि सरकार 1 करोड़ मुआवजा दे, मगर अब पुलिस मृत शरीर को ज़बरदस्ती अस्पताल से घर ले आई है. नेता ने कहा कि पुलिस परिवार को धमका रही है कि मृतक का अभी दाह संस्कार करो.

MLA कुलदीप कुमार को अगवा में किए जाने का दावा

इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को अगवा में किए जाने का भी दावा किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज सुबह 4:00 बजे सादे कपड़ों में आए करीब 20 पुलिसकर्मियों ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को अगवा कर लिया.

सौरभ भारद्वाज का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुलदीप कुमार सफाई कर्मचारियों के लिए और उनके परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आवाज उठा रहे थे. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से परिवार की मुलाकात कराने की मांग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय विधायक कुलदीप कुमार को अगवा कर लिया गया और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है.

कुलदीप कुमार ने उठाए थे सवाल

घटना के दिन ही विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कल्याणपुरी में खुलेआम एक सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना देश की राजधानी दिल्ली की है, जहां आज आम आदमी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद…’

उन्होंने सोशल मीडिया पर ए पोस्ट शेयर करते हुए कहा दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद!. आज सुबह कल्याणपुरी में एक सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर खुलेआम हत्या कर दी गई। यह घटना बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है. बीजेपी सरकार के आने के बाद दिल्ली में लगातार हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है.

इसके आगे उन्होंने कहा दिल्ली की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. आखिर राजधानी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?. दिल्ली को अपराधियों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता. सरकार को जवाब देना होगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी होगी.

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

इधर सफाई कर्मी हत्या के आरोपी निहाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई है. आरोपी ने कथित तौर पर सफाईकर्मी पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी. दिल्ली पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. इस घटना के बाद से सफाई कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button