2027 को लेकर एक्टिव हुई AAP, गोपाल राय ने की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन
2027 के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है... गोपाल राय की अहम बैठक में संगठन विस्तार...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार.. और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक अहम बैठक की.. बैठक में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने.. जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने.. और आम लोगों तक पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई..
जानकारी के मुताबिक बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ.. और स्थानीय स्तर तक मजबूत करना.. तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना रहा.. इस दौरान पदाधिकारियों से संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका.. और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.. बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं.. और जमीनी स्तर पर उसकी सक्रियता से तय होती है.. ऐसे में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर लगातार काम करने की जरूरत है..
आपको बता दें कि गोपाल राय ने बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देने की अपील की.. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी की विचारधारा.. और उसके उद्देश्यों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए.. इसके लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित करने.. और उनकी बातों को समझने पर ध्यान देना होगा.. पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं.. बल्कि आम लोगों के साथ मजबूत संपर्क कायम करना भी है..



