परीक्षा सुधार से जाति जनगणना तक कई मुद्दों पर कांग्रेस का फोकस, जयराम रमेश ने बताया प्लान

जयराम रमेश ने परीक्षा सुधार से लेकर जाति जनगणना तक कांग्रेस का पूरा प्लान बता दिया है कि पार्टी क्या-क्या करने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम छोटे शहरों में भी होंगे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जयराम रमेश ने परीक्षा सुधार से लेकर जाति जनगणना तक कांग्रेस का पूरा प्लान बता दिया है कि पार्टी क्या-क्या करने वाली है. उन्होंने यह भी बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छोटे शहरों में भी होंगे.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने परीक्षा सुधार, देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, जाति जनगणना, परिसीमन, भारत-चीन व्यापार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी और वंदे मातरम् पर कांग्रेस का रुख बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि विशेषज्ञों से बात कर परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर रिपोर्ट तैयार करें.

इसके अलावा जातिगत भेदभाव के खिलाफ रोहित वेमुला एक्ट भी अमल में लाने को कहा गया है. स्कूलों के निजीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि स्कूलों का जो निजीकरण हो रहा है, स्कूल बंद हो रहे हैं, इससे बचने के लिए राज्य सरकार क्या कदम उठा सकती है, इसपर छात्र संगठनों से विशेषज्ञों से बात करने को भी कहा गया है.

जयराम रमेश ने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छोटे शहरों में भी होंगे. यह 800 शहरों में किया जाएगा. खासतौर पर शिक्षा और परीक्षा टॉपिक पर इस कार्यक्रम में बात होगी. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद ‘छात्रों की गूंज’ तीसरा बड़ा देशव्यापी कार्यक्रम होगा.

इन मुद्दों पर भी जयराम रमेश ने की बात

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर अभी तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का प्रदर्शन हुआ है, लेकिन अब ये पूरे देश में किया जाएगा, क्योंकि ये घर-घर चोरी है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच की मांग की है.

चीन और भारत के बीच में क्या स्थिति है, हमारा व्यापार घाटा 120 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. हमारा आयात बढ़ता जा रहा है और हम रोक नहीं पा रहे हैं.

सरकार जिस तरीके से जातिगत जनगणना करा रही है, उससे साफ है कि इसका कोई फायदा नहीं होगा. ये 2021 में होना था, लेकिन अब ये 2027 में हो रहा है.

परिसीमन: लोकसभा में मौजूदा संख्या 543 है और इस संख्या को अगले 25 साल तक फ्रीज कर देना चाहिए. राज्यों की मौजूदा संख्या को भी फ्रिज कर देना चाहिए. नारीशक्ति वंदन अधिनियम 2023 में बना था, उसे 543 लोकसभा सीटों की संख्या पर लागू कर दिया जाना चाहिए.

वंदे मातरम्: 28 अक्टूबर 1937 का जो प्रस्ताव है, वही जारी रहेगा.

गृह मंत्री के बयान पर जयराम रमेश ने क्या कहा?

बीजेपी ने वंदे मातरम् पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक इमोशनल मुद्दा है. गृह मंत्री ने जो कहा, उससे पता चलता है कि वो इससे सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं. मुद्दा पेपर लीक, बेरोजगारी, चंदा चोरी है, लेकिन इन मुद्दों पर पीएम और गृह मंत्री चुप हैं. वंदे मातरम् के जरिए वो ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी के पास नकली या झूठा राष्ट्रवाद है.

Related Articles

Back to top button