हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग तेज, AAP का गुजरात में बड़ा विरोध प्रदर्शन
गुजरात में आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन करने...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है.. आम आदमी पार्टी ने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग को लेकर कई जिलों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.. जिसको लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हर्ष संघवी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं.. और राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए..
आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए गुजरात सरकार.. और गृह मंत्री हर्ष संघवी पर तीखा हमला बोला है.. मनोज सोरठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है.. पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा.. और सरकार पर दबाव बनाया जाएगा.. ताकि गृह मंत्री अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें और अपने पद से इस्तीफा दें.. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि गुजरात में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.. पार्टी का कहना है कि राज्य के गृह मंत्री होने के नाते कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे तौर पर गृह विभाग.. और सरकार की होती है.. ऐसे में अगर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच असंतोष है.. या गंभीर घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं.. तो सरकार को जवाब देना चाहिए..
मनोज सोरठिया ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है.. अब हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी गुजरात के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी.. इन प्रदर्शनों के जरिए सरकार तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.. कि जनता के सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.. आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है.. बल्कि सरकार की जवाबदेही का सवाल है.. पार्टी नेताओं के मुताबिक जब किसी सरकार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं.. तो जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को जनता के सामने जवाब देना चाहिए.. इसी आधार पर आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री हर्ष संघवी से इस्तीफे की मांग उठाई है..
मनोज सोरठिया ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का आंदोलन किसी एक जिले या किसी एक शहर तक सीमित नहीं रहेगा.. गुजरात के कई जिलों में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे.. और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे.. आम आदमी पार्टी का दावा है कि पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लगातार जनता के बीच लेकर जाएंगे.. और सरकार से जवाब मांगेंगे.. AAP नेता ने कहा कि जब तक गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते.. तब तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा.. पार्टी का कहना है कि गृह मंत्री को अपनी जिम्मेदारी से बचने के बजाय सामने आकर राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए..
गुजरात में आम आदमी पार्टी लंबे समय से बीजेपी सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती रही है.. शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था.. और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को लेकर AAP नेता सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं.. अब गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू होने वाला यह आंदोलन गुजरात की राजनीति में एक नया मुद्दा बन सकता है.. आम आदमी पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है.. अगर किसी मुद्दे पर सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं.. तो विपक्ष को जनता की आवाज उठानी चाहिए.. इसी सोच के साथ AAP ने हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है..



