AAP ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, गृहमंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग
गुजरात में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की है...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में शराबबंदी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.. AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में नाकामी का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की है.. पार्टी का कहना है कि गुजरात में शराबबंदी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है.. और कई इलाकों में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है.. AAP का आरोप है कि गुजरात में शराब की अवैध बिक्री.. और तस्करी पर सरकार पूरी तरह से रोक लगाने में नाकाम रही है.. पार्टी नेताओं के मुताबिक राज्य में शराब आसानी से उपलब्ध होने की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं.. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर गुजरात में शराबबंदी लागू है.. तो फिर अवैध शराब लोगों तक कैसे पहुंच रही है..
आम आदमी पार्टी ने इसी मुद्दे को लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया.. प्रदर्शन के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.. और गृह मंत्री हर्ष संघवी के इस्तीफे की मांग की.. AAP का कहना है कि कानून-व्यवस्था.. और शराबबंदी की जिम्मेदारी सरकार की है.. इसलिए अगर अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है.. तो इसकी जवाबदेही भी सरकार को तय करनी चाहिए.. AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि गुजरात में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार एक बड़ी समस्या बना हुआ है.. कई बार अवैध शराब पीने की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ने.. और मौत जैसी गंभीर घटनाएं सामने आती हैं.. इन घटनाओं को लेकर पार्टी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं..
पार्टी का कहना है कि शराबबंदी का उद्देश्य लोगों को शराब से होने वाले नुकसान से बचाना था.. लेकिन अगर अवैध तरीके से शराब की बिक्री होती रहे.. और लोग इसे आसानी से खरीद सकें.. तो शराबबंदी के कानून का मकसद ही कमजोर पड़ जाता है.. AAP ने सरकार से मांग की है कि अवैध शराब की बिक्री.. और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.. और इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय की जाए.. AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि सरकार को केवल बयान देने के बजाय जमीन पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए.. उनका कहना है कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए अवैध शराब के नेटवर्क पर रोक लगाना जरूरी है.. इसके साथ ही उन इलाकों में भी सख्ती बढ़ानी चाहिए.. जहां अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आती हैं..



