कागजों पर विकास, जमीन पर कीचड़! बसई गांव में सड़क के लिए 3 साल से तरस रहे ग्रामीण
बदायूं जिले में विकास को लेकर भले ही तमाम दावे किए जाते हों, लेकिन जिले के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर कई बार इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आती है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बदायूं जिले में विकास को लेकर भले ही तमाम दावे किए जाते हों, लेकिन जिले के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर कई बार इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आती है।
बिसौली विधानसभा क्षेत्र के गांव बसई में इन दिनों सड़क और जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव में सड़क की बदहाली ऐसी है कि बारिश के बाद रास्ता कीचड़ और पानी से पूरी तरह भर जाता है। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब तीन वर्षों से गांव में पक्की सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुंचाने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
सड़क की जगह कीचड़ और जलभराव
बसई गांव में बदहाल रास्ते की तस्वीरें और मौके के हालात गांव में विकास की जमीनी हकीकत को सामने लाते हैं। सड़क के नाम पर मौजूद रास्ता बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव से घिर जाता है। कई जगहों पर पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को रास्ते से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
रिपोर्ट:- संतुलित पाठक, बदायूं



