वैभव नौ महीने में सात बार हुए नर्वस नाइंटीज के शिकार

  • दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बने बल्लेबाज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बंगलूरू। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से रन तो लगातार निकल रहे हैं, लेकिन शतक उनसे जैसे रूठा हुआ है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 15 साल के वैभव एक बार फिर शतक से चूक गए। सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 81 गेंद में 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन छह रन और बनाते तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर लेते।
यह पिछले नौ महीनों में सातवां मौका है, जब वैभव नर्वस-90ह्य में आउट हुए हैं। इनमें ज्यादातर मौकों पर उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाया है। यह दिखाता है कि वह टीम के लिए जी जान लगा देते हैं और पर्सनल इंटरेस्ट या माइलस्टोन को बीच में नहीं आने देते।
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में ईस्ट जोन को वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव ने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1968-69 में 16 साल 23 दिन की उम्र में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए अर्धशतक लगाया था। वैभव ने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। वह शुरुआत से ही सेंट्रल जोन के गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे। हालांकि, 92 रन के स्कोर पर हर्ष दुबे की गेंद को छक्के के लिए भेजने की कोशिश में वह आउट हो गए। वैभव की यह आदत नई नहीं है। 90 के दशक में पहुंचने के बाद भी वह अपना आक्रामक अंदाज नहीं छोड़ते। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में कई बार वह शतक से कुछ रन पहले अपना विकेट गंवा चुके हैं।

हार के बाद पाक में हाहाकार, पीसीबी ने की उच्चस्तरीय बैठक

कराची। इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने वाला पाकिस्तान अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस बुला सकता है। डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी। बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुमैर अहमद, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर, पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद तथा सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button