फेशवॉश का अपनी स्किन के हिसाब से करें चुनाव

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
गर्मियों में स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश चुनना बेहद जरूरी है। ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड, ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड और सेंसिटिव स्किन के लिए माइल्ड व सल्फेट-फ्री फेस वॉश सबसे बेहतर रहते हैं। गर्मियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढऩे लगती हैं। जैसे पसीना, ऑयल, पिंपल्स और डलनेस। ऐसे में सही फेस वॉश का चुनाव आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए एक ही फेस वॉश सभी पर सूट नहीं करता। गर्मियों में सही फेस वॉश का चुनाव आपकी स्किन को पसीने, ऑयल और पिंपल्स से बचा सकता है। अपनी स्किन टाइप को समझकर सही प्रोडक्ट चुनें और पाएं हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग स्किन। सिर्फ सही फेस वॉश नहीं, बल्कि गर्मियों में सही तरीके से फेस वॉश करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि इस मौसम में दिन में 2 बार फेस वॉश करें। बहुत ज्यादा फेस वॉश करने से बचें। ठंडे पानी से चेहरा धोएं और स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट बदलें।
सेंसिटिव स्किन
जिन लोगों की संवेदनशील त्वचा होती है, उन्हें जल्दी जलन और रिएक्शन हो सकता है। ऐसे लोगों को सल्फेट फ्री और फे्रग्रेंस फ्री फेस वॉश अपनाना चाहिए। एलोवेरा या कैमोमाइल (बबूना) वाले फेस वॉश का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। ऐसे फेस वॉश स्किन तो शांत रखते हैं और एलर्जी से बचाते हैं।
ड्राई स्किन
अगर आपकी रूखी त्वचा है तो गर्मियों में स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है। ड्राई स्किन वालों को क्रीम बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे फेस वॉश चुनें जिसमें हाइड्रेटिंग इंग्रीडिएंट्स जैसे ग्लिसरीन हो। ये स्किन को मॉइस्चराइज रखते हैं और रूखापन कम करते हैं।
कॉम्बिनेशन स्किन
ऐसे स्किन वालों के चेहरे में टी जोन ऑयली होता है और बाकी हिस्सा ड्राई होता है। अगर आपकी भी इस तरह की मिश्रित त्वचा है तो माइल्ड जेल बेस्ड फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बैलेंसिंग फार्मूला वाले प्रोडक्ट बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ऐसे फेस वॉश ऑयल और ड्राईनेस दोनों को बैलेंस करते हैं।
ऑयली स्किन
गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को ज्यादा पसीना और ऑयल की समस्या होती है। इसलिए ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फेसवॉश वे होते हैं जो त्वचा का प्राकृतिक मॉइस्चर छीने बिना अतिरिक्त तेल (सीबम) और गंदगी को साफ करते हैं। आयॅली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड या फॉमिंग फेस वॉश बेस्ट होते हैं। फेस वॉश का चयन करते समय देखें कि वह सैलिसिलिक एसिड युक्त फेसवॉश हो। ये फेसवॉश मुहांसे, ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और त्वचा की डेड स्किन हाटने में अत्यधिक प्रभावी होते हैं। ये फेसवॉश एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है और पिंपल्स से बचाता है। ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड, नियासिनामाइड और जिंक से भरपूर जेल या फोम-बेस्ड क्लींजर सबसे प्रभावी माने जाते हैं।



