भाजपा ना बाबा ना, अब सिर्फ हाथी, सिर्फ बहन जी
बहुजन बाहुल्य जगरौली गांव बोला- छुआछूत, खाद के लिए लाइन में मर रहा किसान

ग्राउंड रिपोर्ट जगरौली गांव, रामपुर मनिहारान विधानसभा, सहारनपुर
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान विधानसभा का बहुजन बाहुल्य गांव जगरौली… जहां भाजपा को 27 से पहले ही बैन कर दिया गया है। हमारे संवाददाता गांव पहुंचे तो 5 अलग-अलग लोगों ने भाजपा पर जमकर गुस्सें बम फोड़ डाले।
देखा जाए तो जगरौली गांव में एक ही नारा है -फ्री राशन नहीं, काम चाहिए… जुमला नहीं, बहन जी का राज चाहिए। रामपुर मनिहारान में भाजपा विधायक की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पहला बम – विधायक वोट लेकर फरार
पहले व्यक्ति ने कहा -बहन जी की सरकार के बाद हमारे क्षेत्र में एक ईंट भी नहीं लगी। भाजपा का विधायक वोट लेकर फरार है, 5 साल से शक्ल नहीं दिखाई। ना सडक़ बनी ना विकास हुआ। हम बहुजन हैं, हम 2027 में सिर्फ बहन जी को वोट देंगे और बहन जी को ही मुख्यमंत्री बनायेंगे।
दूसरा बम – दलित महिला ने लौटाया फ्री राशन
गांव की दलित महिला ने सबसे आक्रामक हमला बोला और कहा हमें तो सिर्फ कमा के खाना है। हमसे सिर्फ वोट लिया जाता है, सरकार कुछ नहीं देती। जो सरकार फ्री वाला राशन दे रही है वो उठा ले जाए, हमें नहीं चाहिए। जितना राशन देती है वो हमारे घर का आदमी तीन टाइम में खा जाता है। महंगाई पर बोली – दाल महंगी, तेल महंगा, चीनी महंगी, गरीब क्या खाएगा? नेता सिर्फ चुनाव में वादे करते हैं। हम भाजपा के नेता को गांव से बाहर निकाल देंगे। हम सिर्फ मायावती को पसंद करते हैं।
तीसरा बम – राम मंदिर तक लूट लिया तो हमारा क्या करेंगे
तीसरे व्यक्ति ने भाजपा के सबसे बड़े मुद्दे पर ही हमला बोल दिया कहा हमारा कोई लाभ नहीं हुआ। जो राम मंदिर लूट लिया तो हमारा क्या करेंगे। राम मंदिर की लूट 27 के चुनाव के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। हम बीजेपी का बिल्कुल भी साथ नहीं देंगे।
चौथा बम -भाजपा राज में सिर्फ अत्याचार, मर्डर, छुआछूत
चौथे व्यक्ति ने कानून व्यवस्था की चीर-फाड़ कर दी। भाजपा कुछ नहीं कर रही, भाजपा सिर्फ अत्याचार करवा रही है। कहीं मर्डर हो रहे हैं, क्राइम बड़ा है। बहुजनों का उत्पीडऩ हो रहा है, लाठीचार्ज करवाई जा रही है। पुलिस कोई सुनवाई नहीं करती, एससी समाज की कहीं सुनवाई नहीं होती। ऊंच-नीच आज भी है, बहुजन समाज के साथ छुआछूत बड़े स्तर पर बनी हुई है।
पांचवां बम- मजदूर-किसान भी खफा बहन जी के बाद कोई झांकने नहीं आया
पांचवें व्यक्ति ने किसान-मजदूर का दर्द बताया -हमें सरकार से कोई लाभ नहीं मिला। हम हरिजन हैं, हमें बहन जी पसंद है। हमारे गांव में पक्की सडक़, बिजली के खंभे, पक्के मकान बहन जी की सरकार में ही बने थे, उसके बाद से आज तक कोई झांकने तक नहीं आया। हम मजदूर हैं, हमारा कोई लाभ नहीं हुआ। किसान लाइन में लगता है उसे खाद नहीं मिलता, पूरा दिन लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। फिंगर लग गया तो खाद मिलती है वरना वो भी नहीं।
रामपुर मनिहारान (क्रम संख्या 6) उत्तर प्रदेश के
सहारनपुर जिले की एक प्रमुख विधानसभा सीट है। यह सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। यह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। देवेंद्र कुमार निम भारतीय जनता पार्टी – यहाँ के वर्तमान विधायक हैं, जिन्होंने 22 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। यह सहारनपुर जिले का हिस्सा है और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है । इस विधानसभा क्षेत्र में पहला विधानसभा चुनाव 2०12 में आयोजित किया गया था, जब यह निर्वाचन क्षेत्र 2००8 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2००8 के परिणामस्वरूप अस्तित्व में आया था। 12 में रविंदर कुमार मोलहू बहुजन समाज पार्टी से व 17 में देवेंद्र कुमार निमभारतीय जनता पार्टी से एमएलए बने थे।
प्राचीन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र (सहारनपुर) का प्राचीन और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सहस्राब्दियों पुरानी सिंधु-सरस्वती और गंगा घाटी की संस्कृति से जुड़ी हुई है सहारनपुर जिला प्रशासन के पुरातात्विक अभिलेखों के अनुसार, पूरा सहारनपुर क्षेत्र तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से मानव बसावट और कृषि गतिविधियों का कें द्र है।
वार्ड / क्षेत्र
रामपुर मनिहारान विधानसभा का विस्तार देवबंद तहसील के नागल, रामपुर और रामपुर मनिहारान एनपी है, सहारनपुर जिले के लंढौरा गुज्जर, चंदेना, कांकर कूई, सबदलपुर शिवदासपुर, छिद बाना, कपसा, लाखनौर, दबकी जुन्नारदार, हसनपुर भलस्वा, नल्हेड़ा गुज्जर, सहजवा, बीतिया, मल्हीपुर, चुनेहटी गढ़ा, मुबारकपुर और शेखपुरा कदीम ।
हड़प्पाकालीन साक्ष्य
इस क्षेत्र के पास अम्बखेड़ी, हुलास और बडग़ांव जैसे प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों से प्राक्हड़प्पा और हड़प्पा कालीन संस्कृति के प्रमाण मिले हैं। हालांकि रामपुर मनिहारान स्वयं एक आधुनिक राजनीतिक विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन इसका भू-भाग उसी प्राचीन उपजाऊ ऊपरी दोआब का हिस्सा है जहाँ प्राचीन व्यापार और सभ्यताएं विकसित हुईं।
संस्कृति
इस भू-भाग में गेरुए रंग के मृद्भाण्ड और चित्रित धूसर मृद्भाण्ड संस्कृति के अवशेष मिले हैं, जो वैदिक और उत्तर-वैदिक काल में यहाँ निरंतर मानव जीवन की पुष्टि करते हैं।
दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग
इंजन में आ गई थी खराबी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6श्व 2102 के एक इंजन में खराबी आने के बाद विमान में इमरजेंसी घोषित की गई। इस फ्लाइट को सुबह 11.45 बजे दिल्ली में उतरना था, लेकिन इसे गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।
इंडिगो की फ्लाइट 6ई21०2 ने सुबह 9.16 बजे गोवा से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। परिस्थितियों को देखते हुए एटीसी ने सुबह 9.3० बजे फुल इमरजेंसी की घोषणा की। विमान सुबह 9.51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित रूप से उतरा और उसे स्टैंड 6 पर पार्क किया गया। लैंडिंग की पुष्टि के बाद एटीसी ने सुबह 1०.3० बजे फुल इमरजेंसी हटा ली। विमान लैंड होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया में लाया गया। एविएशन ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान दक्षिण महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र से वापस गोवा की तरफ मुड़ा था। जिस समय विमान ने यू-टर्न लिया, उस वक्त यह लगभग 14000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक्शन
इंस्पेक्टर और 6 एसआई को सस्पेंड, अब तक 11 लोगों की जान गई
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आईजी रेंज प्रयागराज अजय मिश्र ने कार्रवाई की है। इस मामले में एक इंस्पेक्टर और 6 एसआई को सस्पेंड किया गया है।
वहीं कौशांबी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल पर भी कार्रवाई हुई है। बता दें पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था. हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहधमाका इतना भीषण था कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि दर्जनभर से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं घटनास्थल पर राहत और बचाव के साथ मलबे में तलाशी का काम भी किया गया। बीट आरक्षी जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. पुलिसकर्मियों पर पटाखा फैक्ट्री संचालन की सूचना दर्ज नहीं कराने और लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इस ब्लास्ट कांड के मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद से मुख्य आरोपी नौशाद फरार था. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नौशाद चरवा थाना क्षेत्र के तेरामिल के पास से भागने की फिराक में है. सूचना पर एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी की।
हरियाणा के एमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, छह लोगों की हुई मौत, 14 घायल
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5.3० बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। मंगलवार तडक़े केएमपी एक्सप्रेसवे से गुजरते समय चालक की अचानक आंख लग गई। इसी दौरान अनियंत्रित हुई पिकअप सडक़ किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
मैनपुरी से धार्मिक यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे शुक्रवार को धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान मंगलवार सुबह पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। हादसे में घायल सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीजेपी ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पार्टी 5 सितंबर को निकाले जाने वाले मार्च के अपने आह्वान को वापस ले रही है।
उन्होंने ऐसा केंद्र सरकार के कोर्ट में दिए गए आश्वासन और उसके बाद कोर्ट द्वारा जारी किए जाने वाले आदेशों को ध्यान में रखते हुए किया है।
दास ने कोर्ट से कहा कि सीजेपी के सह-संयोजक के तौर पर, मैं यह कहना चाहता हूँ कि भारत सरकार के सकारात्मक आश्वासनों और आज उन्हें मिली न्यायिक मान्यता को देखते हुए, और इस कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए, सीजेपी 5 सितंबर को मार्च निकालने का अपना आह्वान वापस लेना उचित समझता है और आज के आदेश के पालन की उम्मीद करता है। केंद्र और दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र, कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के साथ हुई बैठक में दिए गए तीनों वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहला वादा यह था कि केंद्र 2० जुलाई से 25 जुलाई के बीच दर्ज एफआईआर आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा। दूसरा वादा यह था कि इस मामले में कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। तीसरा वादा यह था कि सरकार उन छात्रों के परिवारों को मुआवज़ा देगी, जिन्होंने कथित तौर पर पेपर लीक के कारण आत्महत्या कर ली थी।



