IIM अहमदाबाद के प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड, ₹2.31 करोड़ का सबसे बड़ा विदेशी ऑफर
IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 में सबसे तक सबसे बड़ा पैकेज ऑफर हुआ है. संस्थान के प्लेसमेंट प्रोसेस में 182 कंपनियों ने हिस्सा लिया और लगभग 267 तरह के रोल्स के लिए नौकरियां दीं हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 में सबसे तक सबसे बड़ा पैकेज ऑफर हुआ है. संस्थान के प्लेसमेंट प्रोसेस में 182 कंपनियों ने हिस्सा लिया और लगभग 267 तरह के रोल्स के लिए नौकरियां दीं हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद में प्लेसमेंट 2026 में नया रिकाॅर्ड बना है. पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए IIM अहमदाबाद में प्लेसमेंट में 2.31 करोड़ रुपये की जॉब ऑफर हुई है, जो IIT अहदमाबाद में अब तक सबसे महंगा इंटरनेशनल जाॅब ऑफर है.
IIM अहमदाबाद में प्लेसमेंट में शामिल हुए 392 छात्रों में से छह ने इंटरनेशनल रोल स्वीकार किए हैं. चार के प्लेसमेंट दुबई में हुए, जबकि हांगकांग और जापान में एक-एक प्लेसमेंट हुआ.छह इंटरनेशनल ऑफर में से तीन ऑफर बड़े बिजनेस ग्रुप्स ने दिए हैं.
PGP छात्राें को मिला 2.32 करोड़ का जॉब ऑफर
इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) रिपोर्ट बीते दिनों जारी हुई है. रिपोर्ट से IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 के रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक प्लेसमेंट में IIM अहमदाबाद के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) छात्रों की ‘मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल’ (MEP) 2.32 करोड़ रुपये दर्ज की गई है.
मतलब, उन्हें 2.31 करोड़ का जॉब ऑफर मिला है. मसलन, छात्रों को 243,000 USD का जॉब ऑफर हुआ है, जो इंटरनेशनल प्लेसमेंट का एक नया बेंचमार्क है. IIM अहमदाबाद ने साफ़ किया कि MEP में सालाना कैश सैलरी, एक बार मिलने वाला कैश पेमेंट और कुल गारंटीड कैश कंपोनेंट शामिल हैं.
अब तक सबसे महंगा जाॅब ऑफर
इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) रिपोर्ट के अनुसार IIM अहमदाबाद 2026 प्लेसमेंट में ऑफर हुआ 2.31 करोड़ रुपये का जाॅब ऑफर अब तक का सबसे महंगा जाॅब ऑफर है, जो 2011 में IPRS सिस्टम शुरू होने के बाद से संस्थान द्वारा दर्ज किया गया सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल ‘मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल’ (MEP) है. इससे पूर्व 2014 में 192,581 USD का ‘मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल’ (MEP) यानी जाॅब ऑफर हुआ था.
दुबई की IT कंपनी ने दिया सबसे महंगा जाॅब ऑफर
इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) रिपोर्ट के अनुसार IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 में सबसे महंगा जॉब ऑफर दुबई स्थित IT सेक्टर की एक कंपनी ने दिया है, जो बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए ऑफर किया गया है.वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल इंटरनेशनल प्लेसमेंट ऑफर करने वालों सेक्टर्स में IT सेक्टर सबसे ज़्यादा सैलरी देने वाला सेक्टर बनकर उभरा है.
प्लेसमेंट में देश में 81.6 लाख रुपये का पैकेज
इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) रिपोर्ट के अनुसार IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट में इंटरनेशनल ही नहीं इंडिया के अंदर भी जाॅब ऑफर हुए हैं, जिसके तहतसबसे ज़्यादा MEP 81.6 लाख रुपये तक पहुंची.
देश के अंदर सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले बैंकिंग-फाइनेंस-सर्विसेस, इंश्योरेंस (BFSI) सेक्टर सबसे अव्वल रहा है. ये सेक्टर लगातार दूसरे साल देश के अंदर सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला सेक्टर बना रहा. वहीं कंसल्टिंग सेक्टर में सबसे अधिक जाॅब ऑफर हुए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार कंसल्टिंग सेक्टर में155 जाॅब ऑफर हुए हैं तो वहीं BFSI सेक्टर 82, IT और बिजनेस ग्रुप्स ने 34-34 जॉब ऑफर हुए हैं. वहीं कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर से 15 जॉब ऑफर हुए हैं.



