टीएमसी दफ्तर पर हमले पर सियासी बवाल

  • भाजपा पर भड़के टीएमस सांसद अभिषेक बनर्जी, बोले – क्या गृहमंत्री या पीएमओ कोई कार्रवाई करेंगे

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच वार-पलटवार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजापा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलकाता के कामाक स्ट्रीट स्थित टीएमसी दफ़्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों नेहथियारों से लैस होकर हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य करार देते हुए पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए, डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद ने कहा कि कामाक स्ट्रीट पर स्थित टीएमसी दफ्तर पर भाजपा ने हथियारों से हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और उनसे फ़ोन छीन लिए गए, जबकि पूरे दफ्तर मेंतोड़-फोड़ की गई और वहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट कर दिए गए। अभिषेक ने कोलकाता पुलिस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से बार-बार कॉल और ईमेल किए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

टीएमसी महासचिव ने की जांच की मांग

उन्होंने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ़्तार किया जाए और इस बात की जाँच हो कि इस हिंसा की योजना किसने बनाई, इसे किसने आयोजित किया और किसने निर्देश दिए। उन्होंने इस बात की भी जांच की मांग की कि पुलिस समय पर कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही। उन्होंने कहा, कोई भी राजनीतिक दल या हथियारों से लैस गुंडों का समूह कानून से ऊपर नहीं हो सकता। अगर लोग सुबह 4.3० बजे हथियारों के साथ किसी राजनीतिक दल के दफ़्तर में घुस सकते हैं, लोगों के साथ मारपीट कर सकते हैं और संपत्ति में तोड़-फोड़ कर सकते हैं, जबकि पुलिस वहां मौजूद न हो, तो पश्चिम बंगाल में कानून के शासन का क्या मतलब रह जाता है? उन्होंने आगे कहा, अब बहुत हो चुका। दोषियों को गिरफ़्तार करें।

Related Articles

Back to top button