आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गिल और बुमराह खिसके

  • पडिक्कल को फायदा, पंत सातवें नंबर पर, यशस्वी अपने स्थान पर बरकरार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
दुबई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। गिल दो स्थान नीचे नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सातवें स्थान पर शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह भारतीय सलामी बल्लेबाज 11वें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दो शतक की मदद से 328 रन बनाने वाले पडिक्कल पांच पायदान ऊपर 54वें स्थान पर पहुंच गए।
दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह ने हालांकि टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान गंवा दिया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के सोनल दिनुशा रैंकिंग में 29 पायदान ऊपर 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई है और वह अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। टंग ने भी बड़ी बढ़त हासिल की है। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने सीरीज के दौरान 20 पायदान की बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास 10 स्थान ऊपर चढक़र संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मोहम्मद अली 11 स्थानों की छलांग लगाई और 81वें स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के सऊद शकील 15 स्थान ऊपर चढ़ाकर 18वें स्थान पर पहुंचा दिया है, जिससे वे कप्तान बाबर आजम के बाद पाकिस्तान के दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, बाबर पांच स्थान नीचे खिसककर 15वें स्थान पर आ गए हैं।

एशियाई खेलों के लिए बांग्लादेश की पुरुष टीम घोषित

ढाका। बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। शांतो पिछले साल मई में यूएई के खिलाफ खेलने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज हसन महमूद भी पिछले साल पाकिस्तान दौरे पर खेलने के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में 11.30 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए थे। महमूद को डार्विन टेस्ट जीत में शांतो के साथ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन और अब्दुल गफ्फार सकलैन को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन से उबरने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

Related Articles

Back to top button