BRICS सम्मेलन ने बदली दिल्ली की रफ्तार, होटल महंगे, स्कूल बंद और GST मीटिंग पर भी असर
ब्रिक्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होनी है. इस समिट में दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. इसके लिए दिल्ली में खास तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: ब्रिक्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होनी है. इस समिट में दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. इसके लिए दिल्ली में खास तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी इस बार ब्रिक्स (BRICS) समिट की मेजबानी कर रहा है, और इसके भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. हालांकि इस हाई प्रोफाइल आयोजन का असर दिल्ली के लोगों पर भी पड़ रहा है.
ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है तो कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है. होटल के किराए तक बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों को ऑफिस की जगह घर से काम करने को कहा जा रहा है.
ब्रिक्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होनी है. इस समिट में दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. इस मेगा इवेंट की वजह से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी (NCR) में ज्यादातर होटलों के किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है.
होटल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि समिट से पहले और उसके बाद 20 सितंबर तक किराए में वृद्धि होने के आसार हैं. हालांकि इस समिट की वजह से दिल्ली को चमकाया जा रहा है.
वैश्विक संगठन BRICS में शुरू में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे. लेकिन 2024 में इसका विस्तार किया गया और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया. इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ.
राजधानी में एक कमरे का किराया 80 हजार के पार
दिल्ली के बड़े होटलों में एक लग्जरी कमरे, किराया आम तौर पर करीब 18,000 रुपये प्रति रात होता है, आज के समय में या तो खाली नहीं हैं या फिर उनका किराया 80,000 रुपये और उससे अधिक का बताया जा रहा है. होटल के कमरों के किराए बढ़ने की वजह यह कि राष्ट्रीय राजधानी में डेलिगेशन, राजनयिक, मंत्री और अधिकारी आ रहे हैं, जिससे कमरों की मांग बढ़ गई है.
यह बढ़ोतरी सिर्फ सेंट्रल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है बल्कि एयरोसिटी, गुरुग्राम और नोएडा के होटलों में भी इसकी भारी मांग देखी जा रही है. कई होटलों में करीब-करीब सारे कमरे बुक हो चुके हैं.
‘ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की पब्लिक रिलेशंस काउंसिल के सदस्य राजन सहगल का कहना है कि यह समिट अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने भारत की मेहमाननवाजी और टूरिज्म सेक्टर को दिखाने का मौका देगी.
दिल्ली ही नहीं नोएडा-गुरुग्राम में भी बढ़े दाम
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के लिए यह बेहद गौरव की बात है कि हमने पहले G20 समिट की मेजबानी की, फिर हमने AI समिट की, इसके बाद अब हम BRICS समिट करने जा रहे हैं. इससे भारत के बारे में जागरूकता बढ़ती है और मार्केटिंग भी होती है कि होटलों के मामले में भारत एक शानदार देश है.”
उन्होंने कहा कि होटल के कमरों की मांग में बढ़ोतरी सिर्फ सेंट्रल दिल्ली तक ही नहीं है, बल्कि एनसीआर के होटलों में भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है. उन्होंने बताया, “जब दुनिया भर से बड़े-बड़े डेलीगेशन के साथ बड़े नेता या राष्ट्राध्यक्ष भारत आते हैं, तो जाहिर है
कि कई होटल भर जाते हैं. ऐसा सिर्फ लुटियंस दिल्ली में ही नहीं हो रहा है, बल्कि NCR के कई शहरों एरो सिटी, गुरुग्राम, और नोएडा के होटल भी पूरी तरह बुक हो चुके हैं और यह भारतीय टूरिज़्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा संकेत है.”
समिट का असर ट्रैफिक पर, प्रशासन मुस्तैद
अगले कुछ की भीड़ को देखते हुए ट्रैवल एजेंट अब उन क्लाइंट्स को यह सलाह भी दे रहे हैं जो इस दौरान दिल्ली की गैर-जरूरी यात्रा करने वाले हैं, उन्हें अभी इससे दूरी बनाने की सलाह दी है.
दूसरी ओर, दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. सुरक्षा को देखते हुए राजधानी में कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट डायवर्ट किया गया है. नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) के वाइस-चेयरपर्सन कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि अधिकारी समिट से पहले, VIP डेलीगेट्स के इस्तेमाल वाले मुख्य रास्तों और चौराहों समेत 41 अहम रास्तों की जोन-दर-जोन निगरानी कर रहे हैं.
साथ ही उन 17 मुख्य गोल-चक्करों पर सजावटी लाइट लगाई गई हैं और उन 11 होटल कॉम्प्लेक्स के आस-पास सफाई और बढ़िया लाइटें लगाई गई हैं. यही नहीं NDMC ने अपनी 10 इमारतों को रोशन किया है.”
GST काउंसिल की बैठक अगले महीने तक टली
BRICS समिट की वजह से दिल्ली में होने वाली GST काउंसिल की 57वीं बैठक अगले महीने के लिए टाल दी गई है. पहले यह बैठक 12 सितंबर को होनी थी जो अब 7 अक्टूबर को होगी. इस बैठक से पहले 5 और 6 अक्टूबर को अधिकारियों की बैठक होगी.
समिट की वजह से दिल्ली में सभी स्कूल बंद
इस बीच दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि BRICS समिट की वजह से 11 सितंबर को सभी स्कूल (सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट) बंद रहेंगे. पिछले हफ्ते 5 सितंबर शनिवार को जारी एक आदेश में, शिक्षा निदेशालय ने बताया कि उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूल और ऑफिस, दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के पहले के निर्देश का पालन करते हुए छुट्टी रखेंगे.



