सदर में भाजपा के विकास के दावों की खुली पोल
मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा, रेलवे स्टेशन रोड का जाना हाल

जनता बोली – 2०27 अब अखिलेश चाहिए
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
मुजफ्फरनगर। सदर विधानसभा के सबसे व्यस्त इलाके रेलवे स्टेशन रोड पर की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट की तो सरकार के सबका साथ-सबका विकास, स्वच्छ भारत और महंगाई मुक्त भारत के सारे दावे धराशायी होते नजर आए।
जलभराव, कूड़े के पहाड़, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। चार अलग-अलग लोगों ने चार बड़े हमले बोले। रेलवे स्टेशन रोड की इस ग्राउंड रिपोर्ट से साफ है कि मुजफ्फरनगर सदर की जनता अब विकास के झूठे दावों, गंदगी, जलभराव और महंगाई से ऊब चुकी है। लोगों का साफ कहना है – अब बदलाव चाहिए और 27 में साइकिल ही चलेगी।
यहां सिर्फ मच्छरों का साथ है : राजेंद्र भगत सिंह
स्थानीय निवासी राजेंद्र भगत सिंह ने कहा, जल भराव की काफी समस्या होती है, जाम बहुत रहता है, गंदगी बहुत रहती है। सरकार बात करती है सबका साथ सबका विकास की लेकिन सारे विकास के दावे ध्वस्त हैं। यहां पर सिर्फ मच्छरों का साथ है, बीमारियां पनप रही हैं। सरकार जो कहती है वह करती नहीं है, इसलिए हम भाजपा के साथ नहीं हैं।
स्वच्छ भारत की धज्जियां उड़ गईं सिर्फ बुलडोजर चलता है : दीपक शर्मा
दूसरे निवासी दीपक शर्मा ने डबल इंजन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, नगर पालिका की गाडिय़ां तो चलती हैं, भाजपा की डबल इंजन की सरकार है लेकिन जो स्वच्छ भारत के दावे हैं आपको खुद देख लीजिए कि कितना कूड़ा-गंदगी है। नगर पालिका की गाड़ी आती है लेकिन सफाई नहीं होती, कूड़ा नहीं उठाती। इस सरकार में सिर्फ बुलडोजर ही चलता है। उन्होंने आगे कहा, टैक्स ले रहे हैं लेकिन सफाई नहीं करवानी है। टैक्स लेना है लेकिन कुछ देना नहीं है और मांग लो तो देशद्रोही बन जाओ, कहते हैं तुम इस देश के निवासी ही नहीं हो। हम तो बर्बाद हो गए हैं।
स्वच्छ भारत अभियान की तो पूरी धज्जियां उड़ गई हैं। अगर बारिश हो जाए तो आप खड़े भी नहीं हो पाएंगे, घुटनों तक पानी भर जाता है और बदबू ऐसी कि आदमी सांस भी नहीं ले पाता। भाजपा तो दावे बड़े कर रही है लेकिन 27 के विधानसभा चुनाव में इनका सफाया होगा।
चीनी इतनी महंगी कि चाय हटा दी, फ्र ी राशन ने भिखारी बना दिया : सुमित चौहान
महंगाई से टूटे सुमित चौहान ने कहा, मैं मुजफ्फरनगर का निवासी हूं लेकिन महंगाई से परेशान हूं। चीनी इतनी महंगी हो गई कि नाश्ते से चाय ही हटा दी। हमें सरकार ने कुछ नहीं दिया। रोटी खाएगा मजदूर आदमी यदि काम करेगा तो एक रोटी खाएगा, इनको राशन से कोई लाभ नहीं। उन्होंने कांग्रेस और सपा की तुलना करते हुए कहा, कांग्रेस तो 12 किलो गेहूं दे रही थी और 8 किलो चावल दे रही थी मात्र 48 रुपए में, फ्र ी नहीं दिया लेकिन रोजगार के अवसर दिए। इस सरकार में फ ्री राशन मिला लेकिन लोगों का रोजगार छिन गया, एकदम भिखारी बना दिया। आप बस देखते रहिए, महंगाई रोक नहीं पा रही सरकार। मैं अखिलेश चाहता हूं क्योंकि वह आएंगे तो बेरोजगारी खत्म होगी।
1०० लीटर पेट्रोल, 7० किलो चीनी मिले फिर भी भाजपा चाहिए अंधभक्तों ने मिडिल क्लास को बर्बाद कर दिया : ठेकेदार दीपक
ठेकेदारी करने वाले दीपक ने सबसे आक्रामक बयान दिया। मैं ठेकेदारी का काम करता हूं, जब तक अंधभक्त रहेंगे तब तक हम ऐसे ही परेशान होते रहेंगे। अंधभक्त कहते हैं हमें 1०० प्रति लीटर पेट्रोल मिले फिर भी भाजपा चाहिए, चीनी चाहे 7० किलो मिले फिर भी भाजपा सरकार चाहिए। उन्होंने कहा, हमें समाजवादी पार्टी की सरकार चाहिए, योगी आदित्यनाथ को दिल्ली भेज दो। अखिलेश यादव का आगरा एक्सप्रेसवे देख लो, उस पर जहाज चला कर दिखा दिया। एजुकेशन में देख लो अखिलेश जी ने बहुत काम किया है। हाल ही में भाजपा का बनाया हुआ कानपुर एक्सप्रेसवे देख लो, पंखे से सुखा रहे थे। सौ बात की एक बात है, जब तक अंधभक्त रहेंगे हम जैसे मिडिल क्लास लोग ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।
सदर विधानसभा सीट पर एक नजर
मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की 4०3 विधानसभा सीटों में से एक है, जिसका निर्वाचन ोत्र संख्या 14 है। यह मुजफ्फरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मौजूदा विधायक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कपिल देव अग्रवाल यहां के वर्तमान विधायक हैं। उन्होंने 22 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार को हराया था। इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1951 में परिसीमन आदेश (डीपीएसीओ-1951) पारित होने के बाद हुआ था। 2००8 में, संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2००8 के पारित होने के बाद, इस निर्वाचन क्षेत्र को पहचान संख्या 14 आवंटित की गई थी।
सिर्फ एक बार जीता मुस्लिम उम्मीदवार
सिर्फ एक बार जीता मुस्लिम उम्मीदवार मुजफ्फरनगर सदर सीट पर भले ही मुस्लिम मतदाता बहुतायत में हों, पर यह भी उतना ही सच है कि यहां से सिर्फ एक बार ही मुस्लिम उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचा। बीकेडी के टिकट पर 1969 में सईद मुर्तजा ने सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार प्रमुख दलों ने कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है।
वोटों का गणित
मुस्लिम 1.25 लाख वैश्य 70 हजार पाल 28 हजार पंजाबी-सिख 25 हजार जाट 25 हजार दलित 22 हजार ब्राह्मण-त्यागी 24 हजार 2017 का परिणाम कपिल देव अग्रवाल, भाजपा 97,838 गौरव स्वरूप, सपा 87,134 राकेश शर्मा, बसपा 21,०38 पायल माहेश्वरी, रालोद 564०।
भारत जोड़ो यात्रा ने देश में नयी उम्मीद जगाई और नया संकल्प पैदा किया: जयराम रमेश
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के चार साल पूरे होने पर दी बधाई
पार्टी बोली- ये देश की समकालीन राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के सोमवार को चार साल पूरे होने पर इसे देश की समकालीन राजनीति में एक परिवर्तनकारी घटना करार दिया और कहा कि इस पदयात्रा ने देश में नयी उम्मीद जगाई और नया संकल्प पैदा किया।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर, 22 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उनकी करीब चार हजार किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन 3० जनवरी, 23 को श्रीनगर में हुआ था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के चार साल पूरे होने पर उस ‘‘निर्णायक मोड़’’ को याद किया जा रहा है, जिसने देश में नयी उम्मीद, नयी ऊर्जा और नया संकल्प पैदा किया। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई यह ऐतिहासिक पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर 145 दिन में 12 राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश से गुजरते हुए चार हजार 8० किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर में एक रैली के साथ संपन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद स्मारक का दौरा किया था और उनके साथ करीब 12० अन्य ‘भारत यात्री’ भी इस यात्रा में शामिल हुए थे।
लाखों भारतीयों ने पदयात्रा को समर्थन और सहयोग दिया था
कांग्रेस महासचिव के अनुसार, आर्थिक असमानताओं के बढऩे, सामाजिक ध्रुवीकरण और ‘‘बढ़ते राजनीतिक अधिनायकवाद’’ से चिंतित लाखों भारतीयों ने इस पदयात्रा को समर्थन और सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मूल उद्देश्य संवैधानिक सिद्धांतों, प्रावधानों, परंपराओं और प्रक्रियाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जन ता पार्टी (भाजपा) के ‘‘व्यवस्थित हमले’’ को वैचारिक चुनौती देना था। रमेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य ‘‘मन की बात’’ करना नहीं, बल्कि ‘‘जनता की चिंता’’ सुनना था।
टीएमसी सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर इडी का छापा
कोलकाता, दिल्ली और रांची में 7 जगहों पर छापेमारी
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सात जगहों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई टीएमसी सांसद द्वारा प्रमोट किए गए उर्दू दैनिक अखबार-ए-मशरिक के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई।
56 वर्षीय हक, जो एक पत्रकार और व्यवसायी भी हैं, उस कंपनी (अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड) के डायरेक्टर हैं जो अखबार-ए-मशरिक नाम का दैनिक अखबार निकालती है। इडी के कोलकाता ज़ोनल ऑफि़स की टीम ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में सात जगहों पर तलाशी ली। कोलकाता में पार्क सर्कस के दरगाह रोड पर अखबार-ए-मशरिक के ऑफि़स में तलाशी ली गई। ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों ने ऑफि़स की बिल्डिंग को चारों तरफ़ से घेर लिया था। सुरक्षा के लिहाज़ से मुख्य दरवाज़ा बंद कर दिया गया था, ताकि तलाशी के दौरान कोई अंदर न आ सके और न ही बाहर जा सके। दिल्ली में सांसद के सरकारी आवास पर भी छापेमारी चल रही है, जो टीएमसी का अस्थायी ऑफि़स भी है। सुरक्षा बलों और संबंधित राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर, टीएमसी सांसद के आवास और अख़बार के ऑफि़स समेत कई जगहों पर सोमवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। सहारनपुर में प्राचीन मस्जिद तोड़े जाने के बाद सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया।
सहारनपुर में मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर विपक्षी दलों में खास नाराजगी देखी जा रही है। अजय राय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे थे। पार्टी मुख्यालय से पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। पुलिस जब अजय राय को अपने साथ लेकर जाने की कोशिश करने लगी तो लोग विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने अजय राय को जबरन गाड़ी मे बैठाया और वहां से चले गए।
बागपत में दर्दनाक हादसा: कैंटर की टक्कर से 5 की मौत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार व सोमवार की देर बड़ा दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2० से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पिकअप में लगभग 28 से 3० लोगों के बीच सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक उपचार दिया गया।
श्रद्धालु विपिन कुमार ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के बागड़ से दर्शन कर वापस चेतू नंगला, जिला बदायूं लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास हादसा हो गया। अचानक हुई टक्कर से पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।



