महिला एशिया कप: श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर

  • सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया, भारत के साथ कल होगा खिताबी मुकाबला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
दुबई। महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब श्रीलंका का सामना 13 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल में भारत से होगा।
फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार गया। उन्होंने नाबाद 47 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए। एक वक्त श्रीलंका ने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहरी ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद पाकिस्तान के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया। श्रीलंका को दूसरे ओवर में पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। और श्रीलंका को चौथा झटका 33 के स्कोर पर लगा। उसके बादश्रीलंका को पांचवां झटका 100 के स्कोर पर लगा। इससे पहले पाकिस्तान शुरू आत अच्छी नहीं रही थी। पाकिस्तान ने 92 पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फातिमा सना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। और 47 रन बनाए। वहीं, तुबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 24 गेंद में 38 रन की नाबाद साझेदारी हुई। जिसकी बदौलत पाकिस्तान का स्कोर 130 रन तक पहुंच सका।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले अभिषेक ने जमकर किया अभ्यास

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया दिल्ली में तैयारियों में जुटी है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने नेट्स में करीब आधे घंटे तक बल्लेबाजी की। शर्मा का पूरा ध्यान अपनी पावर-हिटिंग पर रहा। उन्होंने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और स्पिन तथा तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपने शॉट्स का अभ्यास किया। अभिषेक ने खास तौर पर रेंज हिटिंग पर जोर दिया। स्पिनरों के खिलाफ उन्होंने कई बड़े छक्के लगाए। वहीं, तेज गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने आक्रामक शॉट खेलने की प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस के बाद उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। वह मैदान पर तिरंगे वाली पतंग उड़ाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ शिवम दुबे भी नजर आए। अभिषेक जिस पतंग को उड़ा रहे थे, वह तिरंगे के रंग में थी। उन्होंने करीब 10 से 15 मिनट तक पतंगबाजी का आनंद लिया। इस दौरान वह काफी सहज नजर आए।

Related Articles

Back to top button