सीतापुर में अजगर का खौफनाक वीडियो, गन्ने के खेत में बकरी को बनाया निवाला

सीतापुर के संदना क्षेत्र के निमतापुर गांव में गन्ने के खेत में अजगर द्वारा बकरी को निगलने का वीडियो सामने आया। घटना देखने ग्रामीणों की भीड़ जुटी और वन विभाग को सूचना दी गई।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में एक विशाल अजगर को बकरी निगलते देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। निमतापुर गांव में गन्ने के खेत के पास अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

गन्ने के खेत में अजगर ने बकरी को बनाया निवाला

बताया जा रहा है कि निमतापुर गांव में गन्ने के खेत में अजगर ने बकरी को पकड़ लिया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अजगर बकरी को निगल रहा था और आसपास खड़े लोग दूर से इस दृश्य को देखते रहे। इसी दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया।

अचानक सामने आए इस दृश्य से ग्रामीणों में कौतूहल के साथ डर का माहौल भी बन गया।

बारिश के बीच बढ़ी अजगरों की सक्रियता

इलाके में लगातार हो रही बारिश के बीच खेतों और आसपास के क्षेत्रों में सांपों की सक्रियता बढ़ने की बात सामने आ रही है। गन्ने के खेतों में अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में भी सतर्कता बढ़ गई है। खासकर खेतों में जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

वन विभाग को दी गई सूचना

अजगर दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से किसी अप्रिय स्थिति की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों की कोशिश है कि अजगर को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया जाए। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद ही अजगर को रेस्क्यू करने की स्थिति स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट – वली चौधरी, सीतापुर

यह भी पढ़ें: बरामदे में सो रहा था BSc छात्र, भोर में चाकू से हमला; 19 साल के शुभम की मौत

Related Articles

Back to top button