सातवें रविवार भी ‘हनुमान अंश’ की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन

हनुमान अंश फिल्म की कमाई तो इतनी जा रही है जितनी बड़े-बड़े ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी रिलीज से पहले नहीं सोचा होगा.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: हनुमान अंश फिल्म की कमाई तो इतनी जा रही है जितनी बड़े-बड़े ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी रिलीज से पहले नहीं सोचा होगा. इस फिल्म ने निसंदेह सारी सीमा पार कर ली है और अब इसका कलेक्शन असीमित है.

हनुमान अंश फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म लगातार सफलता के नए मापक गढ़ती जा रही है. इसकी कमाई आसाधारण है. बॉक्स ऑफिस के अब तक की सारी क्रोनोलॉजी को ही इस फिल्म ने तहस-नहस कर के रख दिया है.

किसी फिल्म का अचनाक से उठना और इतना शानदार प्रदर्शन करते जाना ये बताता है कि फिल्म में कितना पोटेंशियल है. कोई फिल्म अगर रिलीज के वक्त लाखों में कमाई कर रही हो और अब रिलीज के 7वें रविवार को उसने 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म की ये असरदार कमाई ये बता रही है कि अभी तो पिक्चर का बस इंटरवल हुआ है. ऐसे में पूरी कमाई का तो अंदाजा भी अभी से लगाना बैमानी होगी. फिलहाल आइए जानते हैं कि इस फिल्म का 45 दिनों की कुल कलेक्शन कितना हो गया है.

हनुमान अंश ने भारत में कितने कमा लिए?

हनुमान अंश की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने अपने सातवें वीकेंड में फिल्म ने 28.50 करोड़ कमाकर दिखा दिए हैं. वहीं रविवार के दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ तो अकेले ही भारत में कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 321.05 करोड़ रुपये का हो गया है जो बहुत ज्यादा है.

कितना हो गया हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

भारत में रिलीज के कई दिनों बाद जब ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करने लगी तो इसकी सीमा को बढ़ाया गया और विदेशों में भी रिलीज किया गया. नीम करोली बाबा की कृपा, फिल्म की पॉपुलैरिटी और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ की वजह से इस फिल्म की कमाई विदेशों में भी बढ़ती गई.

फिल्म ने अब तक विदेशों से 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 347.05 करोड़ रुपये का हो गया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितने दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती है.

Related Articles

Back to top button