सरकार हमें रामलीला मैदान दे दे, हम वहां भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं : सौरभ भारद्वाज

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी आम आदमी पार्टी के नेता और एसैप कार्यकर्ता जंतर-मंतर जाने के लिए सडक़ों पर उतरे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने रोका और उन्हें बस में बैठा दिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए अपना हक मांगते रहेंगे और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है।
सरकार को लग रहा है कि 50 हजार पुलिस वाले भी जंतर-मंतर को नहीं बचा पा रहे हैं क्योंकि जनता, बच्चे और लड़कियां वहां पहुंच रहे हैं. इसलिए सरकार अब लोगों को दूर भेजना चाहती है। कोई बात नहीं, सरकार हमें रामलीला मैदान दे दे, हम रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि जहां भी जगह मिलेगी, वहां आंदोलन और सत्याग्रह होगा।

Related Articles

Back to top button