यूपी में जूनियर इंजीनियर की बंपर भर्ती, आवेदन से पहले जानिए जरूरी बातें
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती के तहत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से संबंधित कुल 1,536 पदों को भरा जाएगा। इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा करने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अवसर है। हालांकि, भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता के साथ अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
आयोग की ओर से मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए आवेदन की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। मैकेनिकल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि इलेक्ट्रिकल पदों के लिए आवेदन 6 नवंबर 2026 से किए जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
UPSSSC की इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर के दो पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच शामिल हैं.
- जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल: 1156 पद
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 380 पद
- आवेदन की फीस: 25 रुपये
दोनों भर्तियों के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन करना होगा. अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
आवेदन की तारीखें अलग-अलग
जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 1156 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगी. आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर निर्धारित की गई है. वहीं, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 380 पदों के लिए 6 नवंबर से 27 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे. इस भर्ती के आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 4 नवंबर बताई गई है. यह तारीख आवेदन शुरू होने से पहले की है, इसलिए अभ्यर्थियों को संबंधित आधिकारिक विज्ञापन से संशोधन की समयसीमा को वेरिफाई कर लेनी चाहिए.
क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे. भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा
कैसे होगा चयन?
भर्ती की लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे. अभिलेख परीक्षण के समय अभ्यर्थियों को पदों की वरीयता का विकल्प भी देना होगा.



