टाइगर श्रॉफ गोलीकांड में बड़ा खुलासा, कोटा से पकड़े गए तीनों शूटर
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के मामले में शामिल तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कोटा पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।
इस गिरफ्तारी की पुष्टि कोटा पुलिस की ओर से भी की गई है। रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई को कोटा पुलिस ने अंजाम दिया। अधिकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन में कोटा पुलिस के अलावा किसी अन्य जगह की पुलिस शामिल नहीं थी।
कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी
जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों की तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली आने वाली ट्रेन में सवार हैं। इसके बाद कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में एक अहम सफलता माना जा रहा है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, ताकि फायरिंग की घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें।
रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस हमले के बाद सनसनी मच गई थी. हमले में टाइगर को गोली तो नहीं लगी पर उन्हें कुछ चोटें आईं.
हालांकि उनके ड्राइवर फिरदौस बलौच को हाथ में गोली लगी. इसके अलावा एक चव्हाण नाम के एक अन्य शख्स को भी गोली लगी. दोनों इस वक्त अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं.
हमलावरों में एक 17 साल का लड़का
1. टाइगर पर हमला करने में शामिल रहे एक आरोपी का नाम ऋतिक कुमार है. उसके पिता का नाम रामू महतो है और वो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. मुंबई में वो रैपिडो चलाता था.
. दूसरे आरोपी का नाम रेहान है और इसकी उम्र 18 साल है. इसके पिता का नाम रिशुद्दीन अंसारी है और आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहना वाला है.
3. तीसरा आरोपी नाबालिग है. उम्र 17 साल बताई गई है और ये आरोपी भी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.
मुंबई पुलिस ने बनाई थी 15 टीमें
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 15 स्पेशल टीमों का गठन किया था. हमले में इस्तेमाल की गई पलसर बाइक को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया है. इसके बाद से ही अलग अलग शहरों को भी अलर्ट किया गया था. अंदेशा था कि हमलावर मुंबई छोड़कर भाग सकते हैं.



