मणिपुर में दो हत्याओं से मचा हड़कंप, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
सोमवार सुबह कुछ प्रदर्शनकारी एक शव लेकर मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह के इंफाल स्थित बंगले के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: मणिपुर में दो लोगों की कथित हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। सोमवार सुबह कुछ प्रदर्शनकारी एक शव लेकर मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह के इंफाल स्थित बंगले के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
हालात को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। बताया जा रहा है कि जंगल में जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने गए दो मेतेई लोगों की कथित तौर पर कुकी उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने विरोध जताया।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह के इंफाल स्थित बंगले के बाहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ प्रदर्शनकारी एक शव लेकर वहां पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बंगले के मुख्य द्वार के बाहर शव रख दिया और विरोध करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोग दो लोगों की हत्या की घटना को लेकर नाराज थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर सुरक्षा में तैनात जवानों ने हालात को संभालने की कोशिश की।
अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर जलाने की लकड़ी इकट्ठा करने वालों के एक समूह पर उग्रवादियों ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें चार अन्य लोग भी घायल हो गए. मरने वालों की पहचान अरुबाम रोनिल (35) और लैरेनलाकपम इनाओबी (51) के रूप में हुई है.
CM आवास के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
इंफाल पूर्व के नोंगशुम गांव से कुछ मीटर दूर कांगपोकपी के खोंगबल सुनुरोक उयोक में हुई इस घटना में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, 16 लोगों का एक समूह सुबह करीब 7 बजे अपने गांव के पास पहाड़ियों पर जलाने की लकड़ी इकट्ठा करने गया था, तभी उन पर हमला हो गया. यह तुरंत पता नहीं चला कि जब सीएम के आवास के पास विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ तो वह घर पर मौजूद थे या नहीं.
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद शवों को जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) ले जाया गया.
कुकी और नागा समुदायों के बीच झड़प
शनिवार को मणिपुर के कामजोंग जिले के कुकी गांव चसाद में कुकी और नागा समुदायों के हथियारबंद समूह के बीच गोलीबारी में एक 36 साल के आदमी की भी मौत हो गई, और चार अन्य घायल हो गए.
एक अधिकारी बताया, गांव के मुखिया थंगजाहो हाओकिप (48), और चार अन्य – खैलुन हाओकिप (57), सेखोहो हाओकिप (36), हेगिन हाओकिप (48) और सेपाओ हाओकिप (55) – ताजा हिंसा में घायल हो गए. सभी घायलों को असम राइफल्स के जवानों ने बचाया और उन्हें चसद में पैरामिलिट्री फोर्स के हॉस्पिटल में ले जाया गया. सेखोहो की चोटों की वजह से मौत हो गई.



