1 नवंबर को 10 लाख लोग जुटाएंगे

  • महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने बनाई रणनीति

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली अपनी मेगा रैली के लिए देशभर से 10 लाख नागरिकों और मतदाताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह रैली कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर के विरोध में आयोजित की जा रही है। लांबा ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और उनके फैसलों को रद्द करने की मांग की।
उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रोकने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जगह फिर से बैलेट पेपर का इस्तेमाल शुरू करने की भी मांग की। लांबा ने आरोप लगाया कि करोड़ों नागरिकों के वोट देने के अधिकार खतरे में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button