शूटर समझकर अज्ञात लोगों पर चलाई गोलियां, एक की मौत और दो घायल

आसल रोड पर आढ़ती और ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा ने गैंगस्टरों की धमकियों के चलते शूटर होने के संदेह में कुछ अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा खेमकरण में बुधवार दोपहर गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई। आसल रोड पर आढ़ती और ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा ने गैंगस्टरों की धमकियों के चलते शूटर होने के संदेह में कुछ अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गैंगस्टरों की धमकियों से दहशत में था आढ़ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आढ़ती एवं ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा गैंगस्टरों की धमकियों के कारण खौफ में था। इसी बीच बुधवार दोपहर कस्बा खेमकरण के आसल रोड पर कुछ अज्ञात लोगों को देखकर उसे उनके शूटर होने का संदेह हुआ। इसी आशंका के चलते उसने उन पर गोलियां चला दीं।

फायरिंग के दौरान तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, जिन लोगों पर फायरिंग की गई, उनके शूटर होने या किसी गैंगस्टर गिरोह से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

खौफ में चला दी गोलियां

कट्‌टा जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे, उक्त गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं। जिस दौरान तीन लोग घायल हो गए। गोलियां लगने से घायलों में से गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। जबकि हरकीरत सिंह व साजन सिंह को गंभीर हालत में भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटनाक्रम के बाद कट्टा ने सार्वजनक तौर पर भीड़ को संबोधन भी किया।

Related Articles

Back to top button