यूपी टीईटी 2027 का संभावित शेड्यूल आया सामने, फरवरी में परीक्षा कराने की तैयारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET 2027 आयोजित कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET 2027 आयोजित कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

इसी कड़ी में फरवरी 2027 में UP TET 2027 आयोजित कराने का प्रस्ताव है. UPESSC ने UP TET 2027 के प्रस्तावित शेड्यूल से जुड़ी ये जानकारी बीते दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने प्रस्तुत की है. हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई जानकारी ने भी बताया है कि आगामी वर्षों से UP TET का आयोजन हर साल दो बार आयोजित कराने की भी योजना है.

फरवरी आखिरी सप्ताह में UP TET 2027

इलाहाबाद हाईकोर्ट में खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुएUPESSC से UP TET का प्रस्तावित शेड्यूल मांगा था. इस पर अमल करते हुए UPESSC ने बीते दिनों हाईकोर्ट में UP TET 2027 के शेड्यूल की जानकारी दी है, जिसक तहत फरवरी के आखिरी सप्ताह में UP TET 2027 प्रस्तावित है. माना जा रहा है कि मई तक UP TET 2027 का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा.

TGT कैंडिडेट्स को 30 जून तक मिला है मौका

यूपी में TGT पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. UPESSC ने TGT भर्ती 2026 में नाॅन TET कैंडिडेट्स को शर्तों के साथ राहत दी है, जिसके तहत नॉन TET कैंडिडेट्स TGT भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे, इसके साथ ही वह भर्ती एग्जाम में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसे सभी कैंडिडेट्स को 30 जून 2027 तक TET पास करना अनिवार्य होगा. ऐसे में फरवरी में प्रस्तावित UP TET 2027 ऐसे कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है.

साल में दो बार UP TET कराने की तैयारी

UPESSC अब साल में दो बार UP TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत हर एकेडमिक वर्ष में जुलाई और जनवरी में TET का आयोजन कराने की योजना है.

असल में इस संबंध में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचिंग एजुकेशन (NCTE) ने साल में दाे बार TET आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइंस जारी की हुई है. इसका पालन करते हुए UPESSC साल में दो बार TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है. यूपी में साल 2011 से अब तक किसी भी साल में दो बार TET आयोजित नहीं हो सकी है.

Related Articles

Back to top button